Bhopal News: महाकाल के भक्त CM मोहन यादव ने क्यों दिया धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश, जानिए

MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया इसके बाद उन्होंने पहले आदेश जारी करते हुए सभी को चौंका दिया। दरअसल उन्होंने पहले आदेश में ही धार्मिक और अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले साउंड स्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री महाकाल के भक्त हैं और महाकाल की नगरी उज्जैन के रहने वाले हैं।

क्यों दिया प्रतिबंध का आदेश

दरअसल, नियम के विरुद्ध बजने वाले स्पीकर और लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण तेजी फैल रहा था। स्थानीय प्रशासन स्तर पर इसकी कई शिकायत मिल रही थी कई बार एनजीटीपी से लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा कह चुका था। बता दे मोहन यादव ने आज ही से पद की शपथ ली और उन्होंने पहले ही आदेश एक्शन वाला दिया।

Why did CM Mohan Yadav, a devotee of Mahakal, order ban on loudspeakers in religious places

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में ध्वनि विस्तारक यंत्रों ( लाउड स्पीकर/डीजे/संबोधन प्रणाली) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग को प्रतिबंधित करने हेतु गृह विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में बताया गया कि तय मानकों से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर नई बजाए जा सकेंगे। शिकायत पर उड़न दस्ता जांच करेगा। जिला स्तर पर इसे जिला स्तर पर इस आदेश का पालन करने के लिए तीन सदस्य उड़न दस्ता गठित किया जाएगा। शिकायत मिलने पर 3 दिन में पूरी जांच की जाएगी।

इसके अलावा ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जाएगी। जहां पर तय मानकों से ज्यादा तेज आवाज में स्पीकर, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जाते हैं। जिसकी रिपोर्ट 31 दिसंबर 2023 तक सबमिट करनी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर एक वीकली रिव्यू मीटिंग रखी जाएगी। आदेश के अनुसार धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउडस्पीकर को हटाने की कोशिश की जाएगी।

राजधानी भोपाल में साधु- संतुओं ने मुख्यमंत्री के इस आदेश का स्वागत किया है। वन इंडिया से बातचीत में बिजासन देवी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि ध्वनि विस्तार के यंत्रों से लगातार लोगों को हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हो रही थी मुख्यमंत्री का यह आदेश बहुत ही अच्छा है, इसका हम स्वागत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+