Bhopal: पेट्रोल भरवाते समय बाइक की टंकी के पास लाइटर जलाकर लगाई आग, बदमाशों की करतूत का CCTV वीडियो आया सामने
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पेट्रोल पंप पर बदमाशों की करतूत से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Recommended Video
Bhopal News CCTV: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बदमाशों की बड़ी करतूत सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय एक बदमाश ने बाइक की टंकी के पास लाइटर जलाकर आग भड़का दी। इससे बाइक और उनके नोजल में आग लग गई। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
कटारा हिल्स के थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10:00 बजे की है। जब कटारा हिल्स इलाके में स्प्रिंग वैली रेणुका पेट्रोल पंप पर तीन लड़के पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पेट्रोल भरवाते समय एक आरोपी ने बाइक की टंकी के पास लाइटर जलाकर रख दिया, जिससे आग भड़क उठी। बाइक की टंकी और पेट्रोल पंप की नोजल में आग लगने से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पंप के कर्मचारियों द्वारा तुरंत आग पर काबू पाया गया।
कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत सबसे पहले तो सारी मशीनें बंद कर दी। इसके बाद रेत और फॉर्म से आग को बुझाया। वहीं बदमाशों में से एक भी बाइक में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता रहा रहा। आग बुझने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बागसेवनिया के रहने वाले आरोपी विजय सिंह पकड़ लिया। उसके 2 साथी भाग निकले। दोनों की पहचान आकाश और भरत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी का काम करते हैं। घटना के वक्त नशे में थे।












Click it and Unblock the Notifications