MP News: भूपेंद्र यादव को भाजपा ने बनाया मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी

MP BJP News: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे भाजपा ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए विधानससभा चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।

कौन है भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव जमालपुर के रहने वाले हैं। भूपेंद्र यादव राजस्थान से दो बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। उनके पिता कदम सिंह यादव रेलवे कर्मचारी थे। वे कई सालों तक अजमेर में पदस्‍थ रहे। इसके चलते उनका पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर ही वर्षों तक रहा। भूपेंद्र यादव ने स्कूल से लेकर कालेज तक की शिक्षा राजस्थान में ही ग्रहण की। 1993 में सेवानिवृत्ति के बाद परिवार पैतृक गांव में रहने लगा।

What is political significance of making Bhupendra Yadav in-charge of MP assembly elections in BJP?

भूपेंद्र यादव स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही RSS से जुड़े रहे। संघ के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। कालेज में आने के बाद छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह धीरे-धीरे भाजपा की राजनीति में सक्रिय होने लगे थे। कई वर्षों तक अधिवक्ता परिषद में काम किया। फिर भाजपा के राष्ट्रीय बने। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।

पिछले कुछ सालों के दौरान भूपेंद्र यादव की पहचान बीजेपी के गिने चुने रणनीतिकारों में हो चुकी है। संगठन में उनके पास राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी रही है। वह बिहार जैसे राज्य के प्रभारी भी रह चुके हैं। बिहार में पार्टी की सत्ता वापसी में उनकी विशेष भूमिका मानी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+