MP के मन में क्या हैं? बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं से भरा भोपाल का जंबूरी मैदान बना गवाह, मोदी ने दिया मंत्र

PM modi bhopal visit: मध्यप्रदेश में दो महीने बाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विजय संकल्प दिलाने के लिए भोपाल के जंबूरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव का शंखनाद किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि यह जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। कार्यकर्ताओं का यह जोश दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है? यह दिखाता है कि भाजपा नई ऊर्जा सेे लबरेज हैं। यह दिखाता है भाजपा कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हैं। इस दौरान संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयराजे सिंधिया, सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा सरीखे अनेक महान नेताओं ने मध्यप्रदेश को यहां तक पहुंचाया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 20 सालों में मध्यप्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं।

What-is-in-MP-s-mind-pm-modi-told-in-Bhopal

तो मप्र का बड़ा नुकसान होगा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस शासन काल था, तब मध्यप्रदेश की पहचान भष्टाचार, कुशासन अैर कुनीति के राज्य के तौर पर होती थी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बदहाल, बीमारू राज्य बना दिया था। न बिजली होती थी और न सडक़ें होती थी। उन्होंने कहा कि यदि फिर कांग्रेस को मौका मिला तो वह फिर मध्यप्रदेश को बर्वाद कर देगी। यह समय मध्यप्रदेश और भारत को विकसित बनाने का कहा है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी पार्टी को फिर मौका मिल गया तो मध्यप्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बनाकर रख दिया।

मोदी भारत को भगवान का वरदान-शिवराज
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी भारत को भगवान का वरदान हैं। पीएम मोदी के हाथ हम भव्य और दिव्य भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। हमारी भाजपा सरकार ने इस कलंक को मिटा दिया है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

भेल से जंबूरी मैदान तक सजाए गए मंच
पीएम मोदी के दौरे को लेकर भोपाल में खास तैयारियां की गई हैं। भेल से लेकर जंबूरी मैदान तक खास सजावट की गई है। जगह-जगह नेताओं के कटआउट और पोस्ठर के साथ मंच सजाए गए हैं। इन मंचों पर कलाकार आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे थे। पीएम मोदी के दौरे के साथ ही प्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली गई पांचों जन आर्शीवाद यात्राओं का समापन भी हो गया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एवं मप्र भाजपा प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्टीय महासचिस कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+