मौसम- तपते एमपी में शाम को होगी बारिश, बढ़ेगी उमस

भोपाल। देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून पूर्व बारिश ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों के मौसम में बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद धूप की तपिश पिछले दिनों के मुकाबले कम है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। [एक जगह ऐसी जहां पत्नी का मांस खाने की है इजाजत]

राज्य में शुक्रवार को मौसम राहत देने वाला है, आसमान साफ और धूप खिली होने के बावजूद हवाओं का जोर गर्मी और लू के असर को कम कर रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर और ग्वाालियर संभाग में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने से शुक्रवार की सुबह का मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रीवा व शहडोल संभाग भिण्ड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, कटनी, बालाघाट, झाबुआ, धार व अलिराजपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में आ रहे बदलाव से गर्मी का असर कम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 24.9 डिग्री, ग्वालियर का 25.2 डिग्री और जबलपुर का 27.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर का 39.4 डिग्री, ग्वालियर का 40.7 डिग्री और जबलपुर का तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+