VIDEO: इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक चढ़ा बिजली के तार पर, लोगों ने बनाया वीडियो, गिरने से हुआ फ्रैक्चर
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए आया युवक बिजली के तारों पर चढ़ गया। थोड़ी देर एक तार से दूसरे तार पर जाने के बाद वह लटक गया और नीचे गिर गया।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए होशंगाबाद से आया युवक बिजली के खंभों के तारों पर चढ़ गया। थोड़ी देर तक एक तार से दूसरे तार पर जाने के बाद वे लटक गया। कई देर तक लोग उसे समझाते रहे, लेकिन आखिरकार वो तार से नीचे गिर गया। इसके बाद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज कराने के लिए उसके पिता होशंगाबाद से भोपाल के हमीदिया अस्पताल लेकर आए थे। घटना बुधवार सुबह के आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई उसे हमीदिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण उसके दाहिने हाथ में फैक्चर हुआ है। अगले एक-दो दिन में उसकी सर्जरी होगी।
पिता ने की लापरवाही
Recommended Video
बताया जा रहा है कि पीड़ित का नाम भूरा यादव है और होशंगाबाद का रहने वाला है। मानसिक रूप से बीमार है। वे अपने पिता के साथ भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए आया हुआ था। इलाज के दौरान चलते समय उसके पिता को चोट लग गई और वे अपने आप को डॉक्टर को दिखाने लगे। इतने में भूरा गायब हो गया। थोड़ी देर बाद देखा तो बुरा बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तारों पर चलने लगा, तभी उसका पेड़ तार से फिसल गया और वह लटक गया जमीन पर गिरने के बाद उसके हाथ में फैक्चर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications