आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में अटेंडेंट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल,एंट्री पास नहीं होने पर चोर बताकर पीटा
आगर रोड स्थित आरडी गार्डी अस्पताल में डॉक्टर और गार्ड द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो साममे आया है। जिसमें डॉक्टर सहित करीब चार पांच लोग एक युवक को चोर बताकर पीट रहे है।
उज्जैन,4 सितंबर। आगर रोड स्थित आरडी गार्डी अस्पताल में डॉक्टर और गार्ड द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो साममे आया है। जिसमें डॉक्टर सहित करीब चार पांच लोग एक युवक को चोर बताकर पीट रहे है। जबकि वीडियो बनाने वाले ने बताया की जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वो मरीज का अटेंडर था और उसका विवाद गार्ड के साथ एंट्री पास को लेकर हुआ था। सवाल अस्पताल प्रबंधन पर खड़ा होता है कि अगर किसी के पास एंट्री पास नहीं तो क्या उसे चोर बताकर डॉक्टर और गार्ड पीटने का काम करेंगे ?

शाजापुर निवासी रामचंद्र बैरागी की मां भगवती बैरागी का शनिवार सुबह ऑपरेशन होना था। जिसको लेकर रामचंद्र कुछ दवाइयां लेकर अस्पताल में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान आरडी गार्डी अस्पताल में रामचंद्र के साथ कुछ गार्ड और एक डॉक्टर ने मिलकर मारपीट कर दी। दरअसल पूरा मामला वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। वायरल वीडियो में एक डॉक्टर और अस्पताल के गार्ड मिलकर युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे चोर बता रहे हैं लेकिन इसी वीडियो के अंत में गार्ड खुद पिटाई कर रहे युवक से कहता सुनाई दे रहा है कि अब पास लेकर आना। अटेंडर के साथ हुई मारपीट को लेकर आरडी गार्डी के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। जब जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया।
सुबह गेटपास को लेकर हुआ था गार्ड से विवाद
रामचंद्र ने बताया की वो शाजापुर में आरटीओ के सामने चाय का ठेला लगाता है। मां के ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंचा था। सुबह अस्पताल में दवाई लेकर प्रवेश कर रहा था इस दौरान गेट पास को लेकर गार्ड से बहस हो गई। बाद में मेरे साथ मारपीट की गई।
वहीं एडिशनल एसपी ने इस मामले पर कहा कि उनकी थाना प्रभारी से बात हुई है। अब तक कोई शिकायत उन्हें मिली नहीं और न कोई ऑफिशियल कंप्लेंट प्राप्त हुई है। यदि कोई कंप्लेंट आती है तो जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच भी करवाएंगे। वीडियो कहां का है और कौन-कौन लोग इसमें दिख रहे हैं और किस तरह वहां पर क्या हुआ है। यह सब जांच होने के बाद ही सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications