भोपाल की सरकारी बसों में 'पर्दा गैंग' की शातिर महिलाएं चोरी करते हुए CCTV कैमरे में हुई कैद
भोपाल में पर्दा गैंग की शातिर महिलाएं सिटी बसों में लोगों को बना रही है अपना शिकार। चुनरी की आड़ में यात्रियों के पद से चुरा लेती हैं रुपए और सामान। सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा।
भोपाल, 29 सितंबर। राजधानी की बीसीएल बसों में अगर आप सफर कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इन बसों में शातिर महिला जेब कट गिरोह सक्रिय है। शहर में यात्रियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित लोक परिवहन सेवा देने के लिए बीसीएलएल द्वारा बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन अभी नहीं बसों में जेब काट गिरोह सक्रिय है और लोगों की जेब काट दे रहा है। इसका राजफाश बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से देखने के बाद हुआ। वारदात को अंजाम देते हुए ग्रुप की महिलाएं कैमरे में कैद हो गई। के फुटेज नगर निगम ने भी जारी किए है।
Recommended Video

बसों में लगी CCTV कैमरे से हुआ खुलास
बताया जा रहा है कि बीसीएलएल के कॉल सेंटर पर प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर बसों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। जिसमें पता चला कि 1 महीने से चार से पांच महिलाओं का जेब काटने वाला गिरोह नगरी बसों में सक्रिय है। इनके द्वारा बसों में चोरी एवं जेब काटने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरुष जेब कट गिरोह भी सक्रिय है। केंद्र एवं राज्य सरकार की बीसीएलएल द्वारा 21 मार्गों पर लगभग 315 नगरी बसों का संचालन किया जाता है।

महापौर ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
इधर सिटी बसों में निरंतर बढ़ती जा रही घटनाओं को देखते हुए महापौर मालती राय ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउसकर को पत्र लिखा है उन्होंने अपील की है कि ऐसी घटनाओं पर बीसीएलएल के कॉल सेंटर नंबर 9752399966 और डायल-100 पर सूचना दें। मालती राय ने लोगों से सजग और जागरूक रहने के लिए भी अपील की है।

पुलिस कर्मियों का पर्स कर लिया चोरी
भोपाल में महिला चोर गिरोह इतना सक्रिय है कि उन्होंने पुलिस विभाग की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। 2 सितंबर को SR-5 रूट की बसें MP04-CA-3919 में शाम 4:45 बजे के लगभग महिला पुलिसकर्मी जोशना शर्मा सिविल ड्रेस में सफर कर रही थी तब इसी गिरोह की सदस्य ने उनका पर्स चोरी कर लिया 22 सितंबर को sr5 रूट की बस क्रमांक एमपी 04 सीए 335 में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्स ललिता पाटिल का पर्स भी गिरोह ने चोरी कर लिया था दोनों घटनाएं बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

ऐसे बनाती है शिकार
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि गैंग की महिलाएं यात्रियों को उस समय अपना शिकार बनाती है जब वे स्टॉप पर उतरने वाली होती हैं। जैसे यात्री गेट पर पोस्ता है वे उसके पीछे लग जाती हैं और सटकर खड़ी हो जाती हैं। स्कार्फ़ या कपड़े की आड़ में परसिया बैग में से सामान या रुपए चुरा लेती है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला एक युवती के बैग में से सामान चुरा रही है।












Click it and Unblock the Notifications