Bhopal News: विष्णुदत्त शर्मा ने गुरू पूर्णिमा पर करूणाधाम आश्रम में सुदेश शांडिल्य महाराज का लिया आशीर्वाद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल स्थित करूणाधाम आश्रम पहुंचकर सुदेश शांडिल्य महाराज को शॉल और श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि यह परंपरा भारत में सनातन से चली आ रही है। व्यक्ति के जीवन को संवारने में गुरू का अमूल्य योगदान होता है।

VD Sharma reached Karunadham Ashram on Guru Purnima and took Sudesh Shandilya Maharaj

लोगों के जीवन में गुरूओं का आशीर्वाद बहुत आवश्यक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि गुरू पूर्णिमा सभी के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। बच्चों की प्रथम गुरू मां होती है। मां ही मासूम बच्चों को शिक्षा व संस्कार देती है। इसके बाद पिता व गुरू शिक्षा और संस्कार देते हैं। लोगों को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने और जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए गुरूओं का आशीर्वाद बहुत जरूरी होता है।

VD Sharma reached Karunadham Ashram on Guru Purnima and took Sudesh Shandilya Maharaj

भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने गुरूओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वेदों में भी गुरू पूर्णिमा की महिमा वर्णित है। यह हमारी सनातन परंपरा है। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता भी अपने-अपने गुरूओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी गुरू पूर्णिमा पर आयोजन कर रही है। सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरूओं का आशीवाद प्राप्त कर रहे हैं।

गुरूओं का आशीर्वाद लोगों के साथ हमेशा रहा है। जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरू का आशीर्वाद बहुत आवश्यक होता है। श्री शर्मा ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पुनः सभी प्रदेशवासियों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+