केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन
ग्वालियर, 25 दिसम्बर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को नमन कर चौंका दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई को को पुष्पांजलि अर्पित किए और कुछ देर रुककर वहां से निकल गए।

रानी लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी के आरोपों को झेल रहे सिंधिया राजवंश के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब ऐसा कुछ कर दिखाया, जो विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नाले पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के निरीक्षण के दौरान रानी की समाधि पर पहुंचे थे। उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे।
जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी की सदस्यता ली है तो एक ही सवाल था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाएंगे?
सभी को लगा था कि सिंधिया कभी ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन रविवार को एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करने के बाद वह मीडिया को अलग थलग छोड़कर वीरांगना की समाधि पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications