उमा भारती ने लोधी समाज कल्याण बोर्ड, अवंती बाई लोक बनाने सहित 22 मांगों को लेकर CM शिवराज को लिखा पत्र

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर 22 सूत्रीय मांग की है।

Uma Bharti wrote a letter to CM Shivraj regarding 22 demands, including making Lodhi Social Welfare Board

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब नीति में बदलाव कराने के बाद अब अपनी समाज यानी लोधी समाज के कल्याण बोर्ड की मांग कर रही है। उमा भारती ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए 22 मांगे की है।

पूर्व सीएम उमा भारती ने सीएम शिवराज को लिखे पत्र में लिखा है कि डिंडोरी जिले के शाहपुर में रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर जब मैं उनकी बलिदान स्थली पर पिछले 22 मार्च को गई थी, तब मुझे जानकारी मिली कि रानी ने अपने सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजों के सामने समर्पण करने की जगह अपने सीने में कटार घोंप ली थी। वे कटार आज भी जिला संग्रहालय में मौजूद है। आप ( सीएम शिवराज) की सहमति से ही मैंने उनके बलिदान स्मारक के पास उस समय की स्मृतियों को संजोकर रखने के लिए पारदर्शी संग्रहालय बनाने की घोषणा कर दी थी। मुझे लोधी क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया की ओर से आवेदन मिला है जिसमें उन्होंने वहां पर रानी अवंती बाई लोक, मध्यप्रदेश में समाज कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही भोपाल में सामाजिक विकास के लिए एक भवन बनाने सहित अन्य विषयों पर काम करने का अनुरोध किया है।

उमा ने सीएम को 22 मांगों का पत्र भेजा

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हो गई थी। इसके बाद से उन्हें डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन आज उन्होंने फिर सक्रियता दिखाते हुए सीएम को 22 मांगों का पत्र भेजा है। जिस की कॉपी उन्होंने मीडिया को जारी करते हुए जानकारी दी है।

प्रमुख मांगे

1.लोधी लोधा राजपूत समाज के बोर्ड का गठन वीरांगना रानी अवंती बाई के नाम से किया जाए।

2.डिंडोरी जिला का नाम बदलकर रानी अवंती बाई पुरम किया जाए।

3. 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित की जाए

4.वीरांगना रानी अवंती बाई जन्मस्थली मंकेडी (बरगी बांध) मूर्ति से सटी हुई 10 एकड़ जमीन पर पार्क निर्माण किया जाए।

5. वीरांगना रानी अवंती बाई के शहीद स्थल के पास देवी का मंदिर और तालाब का जीर्णोद्धार, बलिदान स्थल की पेंटिंग, प्रवेश द्वार पर गेट और सभा स्थल की सीढ़ी बनाई जाए।

6. अखिल भारतीय लोधी लोधा छत्रिय समाज के लिए भोपाल के छात्रावास की भूमि कोटरा सुल्तानाबाद में भूमि खसरा क्रमांक 108 रकबा 4000 वर्ग फीट घोषणा अनुसार आवंटित करने का आदेश जारी करें।

शहीद स्थल पर 20 मार्च को बलिदान दिवस सरकारी स्तर पर मनाने के लिए सांस्कृतिक विभाग से 3 लाख की मदद देने की घोषणा की थी। वह केवल इसी साल मिले। इस राशि को बढ़ाकर ₹4 लाख किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+