Bhopal News: हनुमान चालीसा पाठ कर दादा केसवानी को दी गई श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी के पिता स्व. निर्मल कुमार केसवानी की तीसरी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या के अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ईदगाह हिल्स स्थित वाजपेयी नगर मल्टी झंडा चौक में सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने उन्हें याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ दुर्गेश केसवानी के नेतृत्व में निर्मल वेलफेयर फाउंडेशन और जागृत हिंदू मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम के अंत में दादा केसवानी को श्रद्धांजलि देते हुए विश्व में शांति स्थापना की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी के साथ जागृत हिंदू मंच के एडवोकेट सुनील जैन सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Tribute given to Dada Keswani by reciting Hanuman Chalisa, blood donation camp will be organized

दादा केसवानी की शांति के लिए भगवान हनुमान से की प्रार्थना

कार्यक्रम के अवसर पर प्रवक्ता डॉ केसवानी ने बताया कि भगवान श्रीराम सबके आराध्य हैं और भगवान हनुमान को प्रभु राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। ऐसे में जो भी भगवान हनुमान को सच्चे मन से याद करता है, तो वे सदैव उसकी मदद करते हैं और सही मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। ऐसे में भगवान हनुमान से हमारी प्रार्थना है कि वे दादा केसवानी की आत्मा को प्रभु राम के श्री चरणों में स्थान दिलाएं। साथ ही अन्य लोग भी हमेशा भगवान हनुमान की भक्ति करते रहें। इसके लिए हमने हनुमान चालीसा का वितरण भी किया है।

स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

बुधवार को संस्थाओं द्वारा बाजपेयी नगर मल्टी में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। साथ ही मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया का सर्वे और उससे बचने की जानकारी भी दी जाएगी। सभी तरह की जांचें और दवाओं का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+