MP में आज सुबह तीन MLA राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी लेंगे मंत्री पद की शपथ
MP में आज सुबह होगा शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार:तीन विधायक राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी लेंगे मंत्री पद की शपथ।
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुलाकात की। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण कल सुबह 8:45 पर होगा राज भवन को सूचना दी गई है। तीन या चार मंत्री शपथ ले सकते हैं।
बता दे कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी, लेकिन भाजपा संगठन और सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आ रहा था। जिसकी वजह से लगातार सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देर शाम राजभवन पहुंचकर मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। जिसकी की फोटो भी वायरल हो रही है।

बता दे आज होने वाली शपथ में विंध्य से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गोरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। ऐसी संभावना भी है कि रात में चौथे मंत्री को लेकर भी चर्चा की गई। चौथे नाम को लेकर SC या ST विधायकों पर विचार-विमर्श किया गया है।
मंत्री बनाने के पीछे का कारण
राजनीतिक समीकरणों के साथ ही इस विस्तार से भाजपा के नेताओं की नाराजगी भी दूर की जाएगी। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभय मिश्रा के आने से रीवा के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल नाराज बताए जा रहे थे। अभय मिश्रा उनके खिलाफ पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। अभय मिश्रा को शामिल करने के बाद राजेंद्र शुक्ल की नाराजगी दूर करना थी। इसके चलते उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। उनके मंत्री बनाए जाने से मंत्रिमंडल में ब्राह्मण नेतृत्व भी मजबूत होगा।
भाजपा ने हाल ही में बालाघाट जिले की बैहर और लांजी विधानसभा से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन उम्मीदवारों को गौरी शंकर बेसिन का भी सहयोग मिल सके, इसके लिए उनकी नाराजगी को भी दूर किया जा रहा है। वे मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। हालांकि उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया था। लेकिन फिर भी वे मंत्री पद चाहते थे। उनके समाज के भी इस जिले में खासे वोट हैं, जिन पर बिसेन का खाता प्रभाव है। इसलिए बिसेन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।
वही बुंदेलखंड में लोधी वोटर्स को साधने के लिए भाजपा पहली बार ऐसा दाब रही है। पहली बार के विधायक राहुल लोधी को मंत्री बनाया जा रहा है। राहुल लोधी टीकमगढ़ जिले की खरगापुर से विधायक के राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे भी हैं। उमा भारती को भी साधने के लिए राहुल लोधी को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications