Bhopal news: भोपाल स्टेट म्यूजियम में चोरी, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, म्यूजियम की सुरक्षा में खामियां

भोपाल के स्टेट म्यूजियम से चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह छह महीने पहले अपने भतीजे को नीट के एग्जाम दिलाने के लिए भोपाल आया था और इस दौरान उसने स्टेट म्यूजियम में चोरी की योजना बनाई थी।

चोरी की योजना का खुलासा

आरोपी ने म्यूजियम का दौरा करते वक्त वहां के कीमती सोने के सिक्कों और उनकी हिस्ट्री के फोटो अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिए थे। छह महीने तक उसने इन सिक्कों के इतिहास का अध्ययन किया और पता लगा कि इनकी कीमत करोड़ों रुपए में है। योजना के अनुसार, वह सोने के सिक्कों को बेचकर ऐश की जिंदगी बिताने का मन बना चुका था।

Theft in State Museum accused made shocking revelation flaws in security of museum

वारदात की तैयारी और गिरफ्तारी

रविवार को आरोपी ने भोपाल में वापस आकर सीधे स्टेट म्यूजियम का रुख किया। उसने कोई होटल या अन्य जगह पर रुकने की कोशिश नहीं की ताकि उसकी एंट्री का कोई रिकॉर्ड न मिले। वारदात के बाद वह सीधे बिहार के गया भागने की योजना बना रहा था। हालांकि, म्यूजियम में गार्ड्स की सख्त सुरक्षा के कारण वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सका और 25 फीट की दीवार फांदने की कोशिश में गिरकर गंभीर घायल हो गया।

झाड़ियों में छिपा रहा

आरोपी ने सोमवार तड़के से मंगलवार सुबह तक झाड़ियों में छिपे रहकर बिताया। गिरफ्तारी के पहले के 36 घंटे उसने एक पैकेट बिस्किट और एक बोतल पानी के सहारे गुजारे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

मोबाइल हिस्ट्री में मिले सबूत

आरोपी की मोबाइल हिस्ट्री में चोरी के विभिन्न तरीकों की सर्चिंग के प्रमाण मिले हैं, जिससे उसके चोरी के इरादों की पुष्टि होती है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी के अन्य संभव सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Theft in State Museum accused made shocking revelation flaws in security of museum

एडिशनल डीसीपी ने दिए अपडेट

एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि आरोपी के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हो पाई है। बिहार पुलिस से उसके रिकॉर्ड की तस्दीक की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सिक्कों के संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त करके चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी बिहार में मेहनत मजदूरी का काम करता है।

म्यूजियम की सुरक्षा में खामियां

आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है, इसीलिए उसने रविवार शाम से म्यूजियम में घुसने की योजना बनाई। म्यूजियम के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे जब ताला खोला, तो दो कमरों में गैलरी के कांच टूटे हुए थे और सामान गायब था।

म्यूजियम में तैनात होम गार्ड्स और प्राइवेट गार्ड्स ने सर्चिंग शुरू की, जिसके दौरान एक युवक बेहोश पाया गया। उसकी पैर में चोट थी और बगल में एक बड़ा बैग पड़ा था। श्यामला हिल्स थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैग में 2000 साल पुराने गुप्त कालीन, ब्रिटिश और नवाबी काल के सोने के सिक्के पाए गए। इसके अलावा जेवर, बर्तन और अन्य कीमती चीजें भी मिलीं। सोने के सिक्कों की कीमत अकेले साढ़े चार करोड़ रुपए बताई जा रही है, जबकि कुल माल की कीमत 15 करोड़ रुपए से अधिक है।

म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

डीसीपी रियाज इकबाल के मुताबिक, म्यूजियम की बिल्डिंग में कई खामियां हैं। म्यूजियम में अलार्म सिस्टम की कमी है, और अधिकांश CCTV कैमरे बंद हैं। दरवाजे कमजोर हैं और छत पर प्लास्टिक शीटें लगी हैं, जिसे कोई भी आसानी से तोड़ सकता है।

अच्छी बात यह रही कि म्यूजियम में होम गार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अलर्ट थे। आरोपी ने खुद बताया कि उसने कई बार म्यूजियम से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन गार्डों की गश्त देख कर उसे अंदर वापस जाना पड़ा।पुलिस अब म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सिफारिशें तैयार कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+