मंत्री कृष्णा गौर के क्षेत्र में गड्ढा कर रहा है हादसे का इंतजार? अयोध्या नगर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे
Bhopal News: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित अयोध्या नगर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालांकि अभी मंत्री कृष्णा गौर ने मिनाल रेसीडेंसी से जेके रोड तक एक शानदार सड़क बनवाई है। लेकिन बाकी की सड़कों का हाल बेहद ही खराब है।
अयोध्या नगर सेंट थॉमस स्कूल के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बजट का इंतजार कर रहे हैं। सेंट थॉमस स्कूल से निगम कार्यालय तक एक सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि लोग बच बचकर उसे सड़क से निकल रहे हैं।

इस गड्डे में पानी भरा होने पर किसी को ये अंदाजा भी नहीं हो सकता है कि इसमें कितना बड़ा गड्ढा होगा? ऐसे में कभी किसी दिन कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे किसी की जान भी जा सकती है! इस बड़े गड्ढे को लेकर वन इंडिया के संवाददाता लक्ष्मी नारायण मालवीय ने नगर निगम के सिविल इंजीनियर फुकरान खान से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर को एक प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद यहां की जर्जर सड़कों को ठीक किया जाएगा। लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि कब इन सड़कों की मरम्मत की जाएगी क्योंकि पिछले कई सालों से यह सड़के इसी हालत में है। विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री कृष्णा गौर भी प्रचार के दौरान इन गड्ढों से बच बच कर निकली थी।

सड़कों के नाम बदले लेकिन हालात नहीं
शहर में कांग्रेस की परिषद रही हो या भाजपा की, सड़कों और चौराहे के नाम अपने-अपने हिसाब से बदले जाते रहे हैं। इस परिषद में भी लगभग 10 सड़क चौराहाओं के नाम बदल दिए लेकिन सड़कों की सूरत नहीं बदली। सड़कों की खस्ता हालात को लेकर भोपाल की महापौर मल्टी राय का कहना है कि बारिश के दौरान खराब हुई सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है सड़क की मरम्मत का काम समय सीमा में किया जाएगा।
घोषणा तो हुई पर मरम्मत नहीं
हाल ही में निगम परिषद की बैठक में महापौर मल्टी राय ने घोषणा की थी कि हर वार्ड के लिए ₹1 लाख सड़कों की मरम्मत एक लाख रुपये वाटर और ₹1 लाख सीवेज की लाइनों को दुरुस्त करने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन उसके बाद क्या हुआ यह ₹1 लाख सड़कों के गड्ढे भरने के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं हकीकत तो यह है कि नामकरण वाली सड़कों को ही अगर देखा जाए तो उनकी हालत खराब है।

3 जुलाई 2023 को ही निगम परिषद की बैठक में आनंद नगर तिराहे से पटेल नगर इस्कॉन मंदिर तक रायसेन रोड का नाम स्वामी प्रसाद मार्ग और पटेल नगर बस स्टॉप का नाम इस्कॉन मंदिर के नाम से किया गया था। ताकि इसकी लाइफ लंबी हो सके लेकिन हालात यह है कि इसमें भी काम सीमेंट और रेट होने के कारण एक तरफ से यह उखड़ गई और इसमें पानी भरा रहता है इससे यहां कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा लगा रहता है।
20 में 2023 को हुई निगम परिषद की बैठक में चेतक ब्रिज चौराहे से कस्तूरबा नगर तक की सड़क का नाम चित्रकार सचिदा नागदेव के नाम पर किया गया था। इस रूट की हालत खराब है और यहां पर सड़कों पर पूरी तरह से गड्ढे नहीं भरे गए हैं। हालत यह है कि यहां से लोगों का निकलना कठिन हो गया है पर इस तरफ किसी भी राजनेता का ध्यान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications