अंधविश्वास की हद ! बेटियों के बाद बेटा पैदा होने पर पिता ने युवक की चढ़ाई बलि'

रीवा, 14 जुलाई। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेढ़ौआ गांव के प्राचीन फूलमती माता मंदिर के अंदर बीते दिनों मिले युवक के शव के मामले का रीवा पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की बलि चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया है कि बेढ़ौआ गांव के एक शख्स ने बेटा होने के लिए देवी के मंदिर में मन्नत मांगी थी और जब बेटा पैदा हुआ तो मन्नत पुणे होने पर आरोपी ने फूलमती माता मंदिर में ले जाकर एक युवक की बलि चढ़ा दी थी।

Bete ki Bali

6 जुलाई को मंदिर परिसर में युवक की लाश मिली थी और तब से ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि युवक की बलि चढ़ाई गई है। अब पुलिस की तफ्तीश में भी युवक के बलि चढ़ाने का खुलासा हुआ है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम पंचायत के ही प्राचीन देवी मंदिर के पास एक युवक की गला काट कर हत्या किये जाने की जानकारी मिलने के बाद बैकुंठपुर पुलिस वहां पहुंची थी और मामले की जांच शुरु की गई थी।

घटना के दूसरे दिन मृतक की पहचान क्योंटी निवासी दिव्यांश कोल 18 वर्ष के रूप में हुई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला युवक दिव्यांश को घटना से पहले गांव के ही रहने वाले रामलाल प्रजापति के साथ देखा गया था। इस आधार पर जब पुलिस ने रामलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो ऐसा खौफनाक सच निकलकर सामने आया कि पुलिस भी हैरान रह गई।

देवी से मांगी थी मन्नत

विवेचना पूछताछ के दौरान आरोपी रामलाल ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी 3 बेटियां हैं और उसने देवी मां से मन्नत मांगी थी कि अगर उसे बेटा होता है तो वो नरबलि दूंगा। जब 3 बेटियों के बाद घर में बेटा पैदा हुआ और मन्नत पूरी हुई तो उसे मन्नत के आधार पर 1 युवक की बलि देनी थी। जिसके लिए वो किसी लड़के की जुगाड़ की थी।

घटना के दिन यह युवक उसे पशु चराते हुए मिल गया था। सुनसान जगह में पाकर वह युवक को अपने साथ बेढ़ौआ गांव के देवी मंदिर ले आया और कुल्हाड़ी से गला काटकर बलि दे दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी तांत्रिक विद्या भी सीख कर रखा है। तंत्रमंत्र और गांव में झाड़फूंक भी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+