बच्ची ने माँ को किया बाथरूम में बंद, लॉक कर चाबी भी फेंक दी
भोपाल में एक डेढ़ साल की बच्ची ने अपनी मां को बाथरूम में बंद कर दिया। साथ ही बाहर से गेट बंद कर लॉन में चाबी फेंक दी। पड़ोसियों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
भोपाल,6 मई। राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक बच्ची के द्वारा अपनी मां को बाथरूम में बंद कर देना का मामला सामने आया है। जहां पड़ोसियों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकाला।

अंदर से दरवाजा खटखटाती रही महिला
कोलार थाना क्षेत्र के सागर होम्स की बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में रहने वाली महिला को उसकी डेढ़ साल की बच्ची ने धोखे से बाथरूम में बंद कर दिया। काफी कोशिश के बाद बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने बाथरूम के रोशनदान से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद महिला का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान पुलिस को मुख्य दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करना पड़ा।
कटर मशीन से काटा दरवाज़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्व धर्म सी सेक्टर कोलार में सागर होम्स के फ्लैट नंबर 301 में 30 साल की निधि सराटे अपने पति और डेढ़ साल की बेटी मान्या के साथ रहती हैं उनके पति वाहन चालक हैं और वह सुबह से ही काम पर निकल जाते हैं। गुरुवार की शाम को घर के कमरे में खेल रही थी। तभी उसकी मां निधि बाथरूम गई तो बच्ची भी उसके पीछे पीछे चली गई। बाथरूम का दरवाजा बंद होने पर उसने बाथरूम की कुंडी पर हाथ लगाकर सरका दिया। इससे बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। जब निधि ने कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। काफी कोशिश करने के बाद जब वह बाथरूम का दरवाजा खुलवाने में कामयाब नहीं हो पाई तो उन्होंने बाथरूम के रोशनदान से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर तीन मंजिल पर रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को हंड्रेड डायल पर सूचना दी।
रेस्क्यू करने में पुलिस को करनी पड़ीं मशक्कत
टीआई चंद्रकांत पटेल व एसआई जय कुमार ने बताया कि उन्होंने चुनौती की तरह मामले को लिया पहले घर के मुख्य दरवाजे को थोड़ा और अंदर जाकर बाथरूम के दरवाजे में छेद कर उसका दरवाजा खुलवाया। तब जाकर महिला को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। महिला काफी घबराई हुई थी। महिला को रेस्क्यू करने में करीब 1 घंटे का समय लगा।












Click it and Unblock the Notifications