Bhopal News: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति ने युवक पर किया जानलेवा हमला, ऐशबाग थाने में मामला दर्ज
भोपाल में ऐशबाग के सुदामा नगर में एक युवक ने अपने परिचित युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के घायल आसिफ से अवैध संबंध है।

Bhopal Crime ki News: भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति ने एक युवक पर छुरी से हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि युवक का उसकी पत्नी से गलत संबंध है। पीड़ित युवक अपने दोस्त से बात कर रहा था तभी आरोपी पति ने युवक के हाथ व पेट पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
ऐशबाग थाने के एसआई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुदामा नगर के रहने वाला चांद मियां पुत्र इस्लाम मियां चाउमिन का ठेला लगाता है। कल शाम ठेले पर था तभी सुदामा नगर मैं रहने वाला उसका दोस्त आसिफ भी वहां पहुंच गया। शाम करीब 5 बजे दोनों दोस्त आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान सुदामा नगर का रहने वाला इमरान वहां पहुंच गया और आसिफ के साथ गाली गलौज करने लगा।
इमरान ने आसिफ से कहा कि मैंने तुझे पहले भी समझाया था। ऐसा कुछ मत करना, लेकिन तू नहीं माना। इतना कहते ही इमरान ने अपने साथ लाए चाकू से आसिफ पर हमला कर दिया है। चाकू के हमले से आसिफ के हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई है। हमले में घायल युवक को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया है।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इमरान को शक है कि उसकी पत्नी और घायल आसिफ के बीच गलत संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में 1 साल पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने घायल के दोस्त चांद मियां की शिकायत पर आरोपी इमरान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications