Bhopal news: चरित्र संदेह के चलते पति ने 60 वर्षीय पत्नी की ले ली जान, सूखी सेवनिया पुलिस ने मामला किया दर्ज

राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने 60 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी हत्या कर दी।

भोपाल में पति ने विवाद में 60 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी

भोपाल की सूखी सेवनिया इलाके में 60 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया। जहां आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति है। जिसने महिला के चरित्र पर शक करते हुए उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू झगड़े होते थे। लेकिन बीते दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

शराब पीकर करता था मारमीट

सूखी सेवनिया पुलिस के थाना प्रभारी बीएस सेंगर ने बताया कि ग्राम पिपलिया जाहिर पीर की रहने वाली 60 साल की गीता बाई पति भगवान सिंह के साथ रहती थी। भगवान सिंह उसके चरित्र पर शक करता था। वे शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 19 मार्च को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। तभी भगवान सिंह ने धारदार हथियार से गीताबाई पर हमला कर दिया। जिसमें गीताबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसके बेटे ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मंगलवार देर रात गीताबाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी फरार

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी भगवान सिंह को पुलिस 3 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वे पत्नी पर हमला करने के बाद सीहोर की तरफ भाग गया था, वे खेती-किसानी का काम करता है, उसके पास ज्यादा रुपए भी नहीं है। टीआई बीएस सेंगर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमें जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

उधारी का पैसा मांगने मारा चाकू

राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में मंगलवार रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई और देखते ही देखते बाप बेटे ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उधारी का पैसा मांगने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच युवक को बचाने पहुंचे उसके ताऊ पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले की घटना के बाद घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आज सुबह एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहा है आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+