Rewa: रूह कंपा देगा 8वीं के बच्चे को बेरहमी से पीटने वाला यह वीडियो, टीचर ने पटक-पटक कर लात घूंसे मारा
रीवा, 29 सितंबर। मध्यप्रदेश में कई बार ऐसी घटनाएं सुनने को मिल जाती है, जिस पर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं होता। विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने कक्षा आठवीं के बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से पीटा है। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रीवा जिले का है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक टीचर बच्चे को जमीन में पटक पटक कर लात घूंसे से पिटाई कर रहा है।
Recommended Video

जानें पूरा मामला
रीवा में एक शिक्षक ने आठवीं कक्षा के छात्र को जमीन पर पटक पटक कर जमकर पीटा। शिक्षक ने उसके बाल पकड़ चांटे और लात- घूंसे मारे। मामला मंगलवार को गुढ़ थाना अंतर्गत खजुआ कला के शासकीय स्कूल का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जांच के आदेश दिए हैं।
शिक्षक और छात्र के परिवारिक लड़ाई की आ रही बात
संदीप भारती खजुआ कला के किया विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके परिवार का छात्र इसी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। शिक्षक और छात्र के परिवार के बीच विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शिक्षक ने बच्चे की बेरहमी से मारपीट किया है। उसने छात्र को बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक ने उसे जमीन पर पटक लात भी मारी। साथ ही, उसे गालियां भी दीं। मौके पर मौजूद किसी छात्र ने मोबाइल से इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामले की जांच के आदेश
पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए छात्र के घरवालों से बातचीत की। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने थाना टीआई को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर शिक्षक ने बच्चे के साथ क्यों मारपीट की है? बताया जा रहा है कि संदीप भारती बच्चे का रिश्तेदार ही है।












Click it and Unblock the Notifications