क्या कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले हैं पूर्व सीएम कमलनाथ? बीजेपी के दिग्गजों से मुलाकात की तस्वीर वायरस
MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। जबलपुर महापौर जगत बहादुर से लेकर कई जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद सहित कई नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
इस बीच अफवाह उड़ रही है कि कमलनाथ भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब इस अफवाह में कितना दम है यह तो आने वाला टाइम बताएगा लेकिन इस समय कमलनाथ का एक फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से सियासी गलियारों में एक बार फिर इस बात की हलचल बढ़ गई है कि क्या कमलनथा बीजेपी ज्वाइन करेंगे?

मध्य प्रदेश का विधानसभा का सत्र शुरू है। विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम मोहन समेत बीजेपी के कई दिग्गजों से मुलाकात की है। विधानसभा परिसर में कमलनाथ से एक या दो नहीं बल्कि भाजपा के कई दिग्गज मिलने पहुंचे हैं। फोटो में कमलनाथ बीच में खड़े हुए हैं।मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री
प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय
अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा किया जा रहा है कि क्या कमलनाथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।फिलहाल कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी दोनों की तरफ से ही इस फोटो पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही कमलनाथ ने अब तक इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट किया है।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में कमल नाथ 3 बार से भी ज्यादा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर चुके हैं। एक बार खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने उनके बंगले में पहुंचे थे। मोहन यादव से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा के विषय में बात करने आया था। अब चर्चा यह है कि आखिर क्यों बार-बार यह मुलाकात हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications