CM शिवराज से सिंगापुर के काउंसल जनरल ने की मुलाकात,ग्लोबल स्किल पार्क पर हुई चर्चा

भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगापुर के काउंसल जनरल से मुलाकात कर ग्लोबल स्किल पार्क पर चर्चा की। और वरिष्ठ पत्रकार व लेखक गिरजा शंकर की किताब का विमोचन भी किया।

भोपाल 4 मई। राजधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan )से सिंगापुर के काउंसल जनरल शियोंग मिंग फुंग ने निवास कार्यालय में भेंट की। सीएम चौहान ने कहा कि सिंगापुर के सहयोग से ही ग्लोबल स्किल पार्क का विकास हो रहा है। यह पार्क बनाने के संबंध में सिंगापुर में ही निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्लोबल स्किल पार्क को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। यह प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश के सिंगापुर से संबंध प्रगाढ़ हैं। भविष्य में भी परस्पर सहयोग से यह संबंध सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते रहेंगे। भेंट में प्रदेश के युवाओं का वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए उपयुक्त कौशल उन्नयन, विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के संबंध में भी चर्चा हुई।

वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर की पुस्तक का किया विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर की पुस्तक का किया विमोचन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक गिरिजा शंकर द्वारा लिखित दो पुस्तकें 'समकालीन राजनीति मध्यप्रदेश' और 'चुनावी राजनीति मध्यप्रदेश' का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता जगत और राजनीति को लेकर किस्से भी सुनाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पत्रकारिता जगत को आज गिरिजा शंकर जी जैसे अध्येताओं की जरूरत है। उनकी पुस्तकें मध्यप्रदेश की राजनीति के कई अनछुए पहलुओं को दर्शाती है। मैं आज खुद को रोक नहीं पा रहा हूं, खुले मन से कह रहा हूँ कि श्री गिरजा शंकर जी जैसे पत्रकार विरले ही होते हैं

मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ खास

मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ खास

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ खास बातें रही हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति कभी भी व्यक्तिवादी नहीं रही।

मध्यप्रदेश ने कभी क्षेत्रीयतावादी राजनीति नहीं की, हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राजनीति को भी इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

सात्विक कार्यकर्ता के लक्षण

सात्विक कार्यकर्ता के लक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किताब विमोचन के कार्यक्रम में सात्विक कार्यकर्ताओं के लक्षण पर बड़ी बात कही। उन्होंनेकहा कि एक बार अर्जुन ने श्री कृष्ण से पूछा कि सात्विक कार्यकर्ता के क्या लक्षण होते हैं? इस पर श्री कृष्ण ने जवाब देते हुए कहा कि जो राग रहित, अनहंवादी, धैर्य और उत्साहयुक्त तथा सिद्धि और असिद्धि में निर्विकार है, वही सात्विक कहा जाता है।

 स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात

स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीहोर जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं से निवास कार्यालय पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन बहनों ने मुझे समूहों की गतिविधियों और विपणन व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। बहनों का प्रयास निश्चित ही मध्यप्रदेश की उन्नति में सहायक होगा। समूहों के सदस्यों की आजीविका बढ़े, इसके लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। मेरी शुभकामनाएं इन बहनों के साथ है।

यह भी पढ़ें : जाने क्या है "माँ तुझे प्रणाम" योजना, शिवराज सरकार ने दोबारा की शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+