सीधी: 12वीं क्लास की इस लड़की ने जीता मिस टीन इंडिया-2022 का खिताब, खूबसूरती के कायल हुए लोग

सीधी, 22 अगस्त। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के डैनिहा में रहने वाली राजकुमारी गुंजन सिंह ने "मिस टीन इंडिया-2022" का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित स्टार फेस इंडिया 2021-22 के प्रतियोगिता में राजकुमारी गुंजन सिंह को पूरे भारत से आईं 30 हजार चयनित प्रतिभागियों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनकी प्रतिभा के आगे कोई नहीं टिका, यकीनन कक्षा 12वीं की छात्रा गुंजन सिंह पढ़ाई के साथ-साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा गुंजन सिंह बेस्ट स्किन एवार्ड भी अपने नाम कर लिया।

12वीं में है अध्ययनरत

12वीं में है अध्ययनरत

16 वर्षीय प्रतिभागी होने के बावजूद उनके द्वारा स्टार फेस मिस इंडिया कांस्पेट में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जिले के डैनिहा निवासी राजकुमारी शलीला सिंह कांग्रेस नेत्री की पुत्री गुंजन सिंह चौहान जो कि 3 कक्षा से केकेएसएन सीबीएसई विद्यालय अमरकंटक में अध्ययनरत हैं। वर्तमान में वो 12वीं क्लास में कामर्स विषय से हैं लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होने मिस टीन इंडिया में चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि जिले को दिलाई हैं।

ऑनलाइन के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग

ऑनलाइन के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग

उन्होने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से हमने इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया। मेरी इस उपलब्धि को लेकर माता-पिता का भी सहयोग रहा है। इस प्रतियोगिता के चयन में राजस्थान राज्य के उदयपुर में पूरे भारत में 30 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें 17 लोगों का चयन किया गया है।

बेस्ट स्कीन का एवार्ड भी जीता

बेस्ट स्कीन का एवार्ड भी जीता


दरअसल गुंजन सिंह स्पोट्स एजुकेशन में हमेशा टॉप 3 के सीरीज की केटगिरी में रही हैं। वर्तमान में वो अपने स्कूल की मैरिट वेस में हेड हैं। इन्हे राइफल सूटिंग के अलावा ईबीएसन कैप्टन बनने का ऐम है, मॉडलिंग, बॉलीबुड की तरफ उनका फोकस बचपन से ही रहा है। प्रतिस्पर्धा के दौरान बॉलीबुड के तमाम सेलीबे्रटीज और देश के जाने-माने डे्रस डिजाइनर प्रिंस नरूला, जगदीश पुरोहित, शर्मा, श्रेया दत्ता ,प्रखर जैसे मशहूर हस्तिया बतौर जजमेंट मौजूद रहीं। इस दौरान 30 हजार प्रतिभागियों में मिस टीम इंडिया का खिताफ राजकुमारी गुंजन सिंह ने जीतते हुए गोल्डन ग्राउन अपने नाम किया। साथ ही फाइनल फिनाले के दौरान विफोर थ्री राउण्ड्स में फिटनेस,डांसिंग, स्क्रिलशिप, स्पीच, कान्टेस्ट को फाइट करते हुए बेस्ट स्कीन का एवार्ड भी जीता है।

सफलता का श्रेय माता-पिता

सफलता का श्रेय माता-पिता

गुंजन सिंह चौहान टीन इंडिया में चयनित होने के बाद उन्होने कहा कि इसका श्रेय मेरे पिता अजीत पाल सिंह चौहान एवं माता राजकुमारी शलीला सिंह के साथ केन्द्रीय कल्याणिका विद्यालय अमरकंटक के हिमांद्रीजी, हनुमानदास, बार्डन शर्मा और सभी शिक्षकों का रहा है। क्योंकि वह बचपन से ही वोडिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा मेरे ननिहाल पक्ष से मड़वास राज घराने से भी सभी का सहयोग मार्गदर्शन मिलता रहा है।

उम्मीद नहीं थी कि प्रतियोगिता में होगा चयन

उम्मीद नहीं थी कि प्रतियोगिता में होगा चयन

उन्होने कहा कि मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि 30 हजार प्रतिभागियों के बीच मेरा चयन होगा। लेकिन मेरा हौसला मेरे परिवार के हर्ष सिंह चौहान अंशू चाचा ने पिता को समझाइस देकर इस कम्पटीशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया उनका भी सहयोग रहा है।

बेटियों को हौसला बढ़ाने की जरूरत है: अजीतपाल

बेटियों को हौसला बढ़ाने की जरूरत है: अजीतपाल

बीजेपी नेता अजीतपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज बेटियां कही कमजोर नहीं हैं। बल्कि उनके हौसलों को बढ़ाने की जरूरत है। स्थिति ये है कि लोग बेटियों को घर के अंदर कैद रखना चाहते हैं |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+