Bhopal News: पूर्व CM शिवराज सिंह ने बदला घर, भावुक अंदाज में सीएम हाउस किया खाली, 74 बंगले में नया ठिकाना

Bhopal news: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भावुक अंदाज में सीएम हाउस को छोड़ा। अब लिंग रोड नंबर एक पर स्थित 74 बंगले के बी मकान रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास छोड़ने से पहले उन्होंने परिवार के साथ वहां पर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन भी किया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों से मिले। वहीं मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस बंगले का मुआयना भी करवाया था।

बता दे शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में गरीब 18 साल मुख्यमंत्री रहे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बंपर जीत मिली जिसके बाद भाजपा हाई कमान में फैसला करते हुए भोपाल में विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव का ऐलान किया। इसके बाद डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री की शपथ ली और अब शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास खाली करना पड़ा है।

Shivraj Singh Chouhan changed house, vacated CM house in emotional manner, new place in 74 bungalows

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे प्यारे भाइयों और बहनों मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा। जब भी आपको अपने भैया, अपने मामा की सहायता की जरूरत हो, आप बेहिचक घर पधारिये। मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, यह मैं आपको वचन देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+