Shivraj Singh chouhan : भोपाल की पहली सिक्स लेन सड़क का शिवराज ने किया भूमि पूजन, लागत 222 करोड़ों रुपये

CM शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के कोलार रोड पर 222 करोड़ पर से बनने वाले सिक्स लेन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के कोलार रोड पर 222 करोड़ पर से बनने वाले सिक्स लेन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया। बीमा कुंज मुखर्जी नगर कोलार पर आयोजित भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ PWD गोपाल भार्गव, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और कई भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा क्षेत्रीय विकास के लिए काफी गंभीर है उनके प्रयासों से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोल्हापुर देश का पहला उपनगर होगा जिसके पास स्वयं का रिंग रोड होगा। 100 करोड़ों रुपए की लागत से कोलार की अंदरूनी सड़कों के निर्माण लगातार जारी है या स्टेट लाइट के साथ यहां 27 किलोमीटर लंबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस रिंग रोड का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है।

एडवांस प्लानिंग के साथ रोड बनाई जाएं : CM

एडवांस प्लानिंग के साथ रोड बनाई जाएं : CM

भोपाल के डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर 6 लेन सड़क के निर्माण कार्य के भूमिपूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एडवांस प्लानिंग के साथ रोड बनाई जाएं। यह नहीं होना चाहिए कि एक साल रोड बना दी और दूसरे साल ड्रेनेज सिस्टम के लिए खोद दी। हमने बेटियों की पूजा कर कार्यक्रम शुरू किया। बेटियां मेरे लिए देवियां हैं। 2 तारीख को लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन होने वाला है। बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जितनी भी बेटियां आएंगी, उनकी पढ़ाई का खर्च हम उठाएंगे।

अगले 1 महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे : मंत्री भार्गव

अगले 1 महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे : मंत्री भार्गव

कोलार में सिक्स लेन सड़क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया। मंत्री भार्गव ने सीएम के सामने ही कहा कि प्रदेश में कई बार सड़कें खराब बन रही हैं। रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इन सड़कों का मेंटेनेंस करता है, लेकिन वह अधूरा ही रहता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जैसे- पीडब्ल्यूडी की सड़क साथ में जुड़ी होती है इनको चयनित नहीं कर पाते कि ये किसकी सड़क है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले 1 महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे।

कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके अंग्रेजी की अनिवार्यता बनाई रखी : CM

कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके अंग्रेजी की अनिवार्यता बनाई रखी : CM

सीएम ने कहा कि आज सुबह मैंने इंदौर से सीएम हाई स्कूल का भूमि पूजन किया। मेरा संकल्प है कि अच्छे से अच्छा स्कूल बना कर दूंगा। जहां अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासेज, प्लेग्राउंड व डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं होगी। सड़कों पर परिवहन के दबाव को कम करने के लिए केबल कार की तरह कुछ स्थानों पर रोप वे की व्यवस्था करेंगे, ताकि सड़कों पर जाम ना लगने पाये। अंग्रेज तो चले गए पर अंग्रेजी छोड़ गए। कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके अंग्रेजी की अनिवार्यता बनाई रखी ताकि उनके बच्चे उच्च पदों पर पहुँच सकें। अंग्रेजी निम्न मध्यवर्गीय परिवार के बच्चों को मार देती थी, हमने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में होती है। ताकि निम्न मध्यवर्गीय परिवार के मेरे बेटे बेटियां भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकें।

अंग्रेजी की अनिवार्यता रहेगी तो बड़े बड़े पदों पर केवल षड्यंत्र वालों के बच्चे बैठेंगे :CM

अंग्रेजी की अनिवार्यता रहेगी तो बड़े बड़े पदों पर केवल षड्यंत्र वालों के बच्चे बैठेंगे :CM

इस मौके पर सीएम शिवराज ने अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने अपने देश में षड्यंत्र किया। उन लोगों की कोशिश यह थी कि अंग्रेजी की अनिवार्यता रहेगी तो बड़े बड़े पदों पर केवल उनके बच्चे बैठेंगे। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसने तय किया है कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई भी अब हिंदी में होगी।

ये भी पढ़ें : MP News : झाबुआ में ST सीटों पर प्रभाव जमाने BJP ने बनाई रणनीति, VD शर्मा भी हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+