shahdol: ब्यौहारी में गजराज का आतंक, जंगली हाथी के कुचलने से ग्रामीण की मौत
शहडोल, 29 सितंबर। जिला के ब्यौहारी ब्लॉक के पपौन्ध थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड एक बार फिर कहर बरपा रहा है। इनकी चपेट में आने से खारी बड़ी गांव के रहने वाले ग्रामीण मनीराम केवट नामक चरवाहे की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के पपौन्ध थाना अंतर्गत ग्राम खारी बड़ी के रहने वाले ग्रामीण मनीराम केवट को माडा नाला के पास हाथियों के दल ने कुचल दिया, जिससे मनीराम की मौके पर मौत हो गई, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पपौन्ध पुलिस, वन विभाग व राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। हाथी धान एवं मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, साथ ही घरों में रखे हुए महुआ को खाने के लिए घरों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं हाथियों के उत्पात मचाने से गांव वाले दहशत के माहौल है । आलम ये है कि ग्रामीण हाथियों के दहशत में रात भर जग रहे हैं। पिछले 6 महीने के अंदर हाथी दल के हमले से छः लोगों की मौत हो चुकी है।
शहडोल के सीसीएफ एल एल उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन से यह क्षेत्र लगा हुआ है इस समय खेतों में धान की फसल लगी हुई है। हाथी खेतों में धान की फसल को खाने पहुंच रहे हैं तभी हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को कुचल दिया है। जिससे उस की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है एवं परिवार को मुआवजे की राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications