सीरियल किलर ने किया बड़ा खुलासा, भोपाल के बाद इंदौर शहर में करने वाला था बड़ी घटना
सीरियल किलर को भोपाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आई। जहां पुलिस ने गुरूवार को उसे 1 दिन के रिमांड पर लिया। शुक्रवार को आरोपी किलर को कोर्ट में पेश किया गया।
भोपाल, 1 सितंबर। मध्यप्रदेश में 4 चौकीदारों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को "भोपाल पुलिस" प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आई। जहां पुलिस ने गुरूवार को उसे 1 दिन के लिए रिमांड पर लिया। इस दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए। शुक्रवार को आरोपी किलर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसके हाव-भाव बिल्कुल अलग दिखाई दिए। उसके चेहरे पर ना तो कोई घबराहट थी और ना ही कोई पछतावा। बता दे सीरियल किलर ने भोपाल में गोराजी मार्बल के चौकीदार की सोते समय हत्या कर दी थी।

पुलिस ने वारदात का रिएक्शन कराया
पुलिस दोपहर में सीरियल किलर को गोरा जी मार्बल लेकर पहुंची। भोपाल पुलिस ने आरोपी सीरियल किलर से 1 सितंबर की रात को हुई वारदात का रिएक्शन कराया। जहां शिवप्रसाद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मार्बल के छोटे पिलर से उसने सो रहे चौकीदार के सिर पर पहला वार किया था। इसके बाद सोनू का शरीर जैसे हिला तो उसने लगातार पांच वार किए। क्योंकि उसके शरीर में पांच बार कंपन हुआ था।

शिव प्रसाद ने किए बड़े खुलासे
सीरियल किलर शिवप्रसाद बेहद खूंखार है इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा में पुलिस बल के साथ ले जाया गया। पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए। उसने बताया कि भोपाल में हत्या करने के बाद उसका अगला टारगेट इंदौर में था। आरोपी इंदौर में भी हत्या करने का प्लान कर रहा था। आरोपी प्रदेश के बड़े शहरों में हत्या करके जनता के बीच खौफ पैदा करना चाहता था। उसके निशाने पर पुलिस वाले भी थे। उसने पुलिस को बताया कि एक बार पुलिस वालों ने उसके पिता की शिकायत पर एफआईआर नहीं लिखी थी तभी से उसका दिमाग गर्म हो गया था और उसने बदला लेने की ठान ली थी।

चार पुलिसकर्मी रातभर किलर नजर रखने में तैनात रहे
टीआई संध्या मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सीरियल किलर शिव प्रसाद को कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद उसे वापस सागर भेज दिया गया। गुरुवार की रात पुलिस लगातार सीरियल किलर की निगरानी करती रही। चार पुलिसकर्मी उसपर नजर रखने में तैनात रहे। रात करीब 9 बजे उसने खाना खाया इसके बाद वे जमीन पर कंबल बिछाकर सो गया। बीच-बीच में उठ कर देखता रहा। उसकी हर हरकत पर पुलिस नजर बनाई हुई थी 2 पुलिसकर्मी पूरी रात उसके पास खड़े रहे। सीरियल डीलर के खिलाफ 6 हत्याओं समेत 6 मामले दर्ज हैं।

गोरा जी मार्बल के चौकीदार डर के कारण नहीं खोला गेट
बता दे सीरियल किलर में खजूरी थाना के अंतर्गत आने वाली गोरा जी मार्बल की दुकान पर ड्यूटी के दौरान सो रहे चौकीदार सोनू की सोते समय हत्या कर दी थी। जिसके बाद से दुकान में नए चौकीदार को डर लगा रहता है। इसलिए वे दुकान बंद होने के बाद गेट नहीं खोलता है। बताया जाता है कि सोनू की हत्या के बाद सीरियल किलर की दहशत के कारण नया गार्ड डर के साये में सोने को मजबूर हैं।
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications