Satna news : स्टेशन पर म‍िला पैसों से भरा लावारिस बैग, रेलवे GRP पुलिस ने दिखाई ईमानदारी

सतना, 8 अक्टूबर। सोचिए अगर आपका कोई कीमती सामान और रुपए से भरा हुआ बैग यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन में छूट गया हो। तो आप यही समझेंगे की अब नहीं मिलेगा। लेकिन सतना रेलवे स्टेशन में ऐसा नहीं हुआ, स्टेशन से वैष्णो धाम जाने के लिए एक परिवार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ कर चला गया लेकिन रुपए से भरा हुआ बैग वही छूट गया। वह एक ईमानदार जीआरपी पुलिस के चलते उन्हें वापस मिल गया। इस ईमानदार जीआरपी पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है।

जीआरपी जवान को मिला बैग

जीआरपी जवान को मिला बैग

सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में शुक्रवार की रात ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक को स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिला। जिसमें 27500 रुपए और कपड़े थे। जीआरपी पुलिस ने बैग के मालिक का पता लगाया और पीड़ित व्यक्ति को बैग सौंप दिया है। जीआरपी पुलिस की इस ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण जिले में चर्चा है, वहीं बैग मालिक ने जीआरपी स्टॉफ को धन्यवाद दिया।

प्लेटफार्म नंबर 2 में छूटा ट्रॉली बैग

प्लेटफार्म नंबर 2 में छूटा ट्रॉली बैग

दरअसल यात्री पंकज श्रीवास्तव पिता गौरी शंकर श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी सिरमौर एमपीईबी आफिस के सामने कल रात परिवार के साथ सतना से वैष्णोंदेवी जाने के लिए रात 8:50 बजे स्टेशन पहुंचे रात 9,15 में महाकौशल से रवाना हो गए उसी दौरान प्लेटफार्म 2 में एक ट्राली बैग छूट गया था। जिसमे 27 हजार 5 सौ के अलावा कपड़े डाले हुए थे। जब कुछ किलोमीटर दूर ट्रेन पहुंच गई तो यात्री के परिजन ने समान की गिनती की तो 1 ट्राली बैग कम था, उन्होंने बैग घूमने की जानकारी सतना में रहने वाले अपने जीजा अनिल श्रीवास्त्व को दी और मौके पर जाने के लिए बोले।

जीआरपी जवान ने चौकी में जमा किया बैग

जीआरपी जवान ने चौकी में जमा किया बैग

परिजन के रिलेशन के पहुचने के पूर्व जीआरपी के आरक्षक नरेश चौधरी को स्टेशन की डियूटी के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 में ट्राली बैग मिला तो आसपास पैसेंजरों से जानकारी ली कोई जानकारी नही मिलने पर जीआरपी चौकी में जमा किया, चौकी प्रभारी ने एलाउंस कराया कि एक बैग लावारिस मिला है एलाउंस सुनकर अनिल श्रीवास्त्व चौकी पहुंचकर बैग अपना होने के बारे में बताया, जिसके बाद जीआरपी से अपना बैग वापस प्राप्त किया और ईमानदारी पर खुशी जताई, और कहा कि उन्हे उम्मीद नहीं थी कि अब बैग कभी मिलेगा। रुपए देख किसीर की नीयत खराब हो सकती थी।

 परिजन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी जताई

परिजन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी जताई

परिजन बोले अचानक रुपयों से भरा बैग मिलने के बाद शायद ही कोई जरूरमंद उसे वापस करे, लेकिन आज भी ईमानदारी जिंदा है इसका परिचय कराते हुए सतना जीआरपी पुलिस ने रकम से भरे बैग को उसके परिजन के रिश्तेदार के हवाले कर दिया। रुपयों से भरा बैग देख जीआरपी पुलिस के जवान का ईमान नहीं डगमगाया।

सतना जीआरपी ने ट्रेन में छूटे हुए कई लोगों के समान लौट आए

सतना जीआरपी ने ट्रेन में छूटे हुए कई लोगों के समान लौट आए

पिछले कुछ दिनों में जीआरपी ने कई यात्रियों का ट्रेन में छूटा हुआ सामान वापस लौटाया है. जीआरपी की यह कार्यशैली आम लोगों को काफी रास भी आ रही है.लोग मानने लगे हैं कि ट्रेन में अगर सामान छूट भी गया है तो जीआरपी बरामद कर उनके सुपुर्द कर देगी। जीआरपी के इस कदम से रेलवे की अच्छी छवि लोगों के मन में बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+