कलयुगी बाप! 50 हजार रुपए में 2 नाबालिग बेटियों का किया सौदा, बिचौलिये ने की अपहरण की कोशिश
सतना 8 सितंबर। समाज में रिश्तों की अहमियत में कितनी गिरावट हो गयी है। इसका मुजाहरा इस खबर से हो रहा है, जब सगे बाप ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों का सौदा कर दिया। वह भी केवल 50 हजार रुपये में। नाबालिग बहनों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर खुद ही आरोप लगाया है।

नाबालिग बहनों ने लगाया आरोप
जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्चियों को बेचे जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग बेटियों ने खुद अपने बाप पर उन्हें बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने रिश्तेदारों के साथ सतना एसपी ऑफिस पहुंचीं, नाबालिग बहनों ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। वही इस मामले को पुलिस संपत्ति विवाद का हिस्सा बता रही है।

50 हजार में किया सौदा
सतना जिले में 2 नाबालिग सगी बहनों ने अपने बाप पर पैसों के एवज में उनकी बिक्री किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनके पिता की इस कोशिश के कारण संतू पटेल के पुत्र अमर पटेल 32 साल एवं पवन पटेल 30 साल दोनों बहनों को अपने साथ ले जाना चाहते हैं। अमर व पवन पटेल ने उनके अपहरण की कोशिश की। दोनों युवकों ने उनसे कहा कि वे उनसे शादी करेंगे। नाबालिगों ने आरोप लगाया कि बाप ने 50 हजार रुपए लेकर उनका सौदा कर दिया है।

लड़कियों के बड़े पिता ने दी जानकारी
नाबालिग बहनों को लेकर एसपी ऑफिस आए उनके बड़े पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई व दोनों बच्चियों के पिता ने संतू पटेल से उसके बेटों की शादी अपनी बेटियों से कराने के एवज में काफी पैसा ले रखा है। बेटियों की मां का निधन कई सालों पहले हो चुका है, उनके दो भाई भी हैं।

बिचौलिए ने अपहरण के की कोशिश
बताते चलें की बेटियों ने पिता की मनमानी मानने से इनकार कर दिया तो पवन पटेल एवं अमर पटेल को दर्जन भर लोगों के साथ लेकर वह अपनी ही बेटियों को अपहरण कराने पहुंच गया। शोर शराबा सुनकर गांव वाले दौड़े और उन्होंने बेटियों को बचाया। इसकी शिकायत भी रामपुर थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने पिता को थाना में बैठाया भी, लेकिन बाद में छोड़ दिया। समाज के लोग भी नाबालिग लड़कियों की शादी उनकी उम्र से दोगुने उम्र के युवकों से कराने से इनकार कर दिया है। बच्चियों ने बताया कि वे अब फरियाद लेकर एसपी ऑफिस आई हैं। पुलिस ने भरोसा तो दिलाया है कि कार्रवाई होगी।

उधर पुलिस का कहना है मामला संपत्ति विवाद का है
बताते चलें उधर मामले में रामपुर बाघेलान थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि बच्चियों के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तक शादी कराने से सम्बंधित कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। नाबालिगों की मां का निधन हो चुका है, उसके नाम पर अभी हाल ही में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। लड़कियों का एक रिश्तेदार भी उनके घर मे रहता है, वह खुराफात कराता रहता है। इस संबंध में सभी तथ्यों की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications