Satna Farmer Assault: खाद मांगने पर किसान के साथ वेयरहाउस के कर्मचारियों ने की मारपीट, देखें वीडियो

सतना 2 अगस्त। जिले के अमरपाटन खाद वेयरहाउस के कर्मचारियों की मनमानी जोरों पर है। खाद के किल्लत के चलते किसानों को सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है वही आज खाद्य वितरण केंद्र में लाइन में लगने को लेकर खाद वेयरहाउस के कर्मचारियों ने एक किसान के साथ जमकर मारपीट कर दी, सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पहुंच गया।

Satna Farmer Assault

परसवाही वेयरहाउस के कर्मचारियों की मनमानी

जिले के अमरपाटन समिति परसवाही वेयरहाउस के कर्मचारियों की मनमानी रवैए के कारण हो रही है खाद की मनमौजी कालाबाजारी जोरों पर है। यहां समिति में खाद को लेकर गरीब किसान सुबह से लाइन लगाकर टोकन के लिए परेशान होते रहते हैं। वही जब किसान द्वारा वेयरहाउस के कर्मचारियों से टोकन की मांग की जाती है तो मनमानी तरीके से समिति के कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ गुंडागर्दी दिखाई जाती है। आज एक किसान के साथ समिति कर्मचारियों ने लाइन में लगने को लेकर उसके साथ जमकर लात घुसो से उसकी पिटाई कर दी, जिसकी तस्वीर है मौके पर मौजूद किसानों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। इन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से समिति के कर्मचारियों द्वारा किसानों पर जुल्म ढाया जा रहा है,

मौके पर पहुंचे प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और पुलिस बल पहुंच गया तब जाकर मामला शांत हुआ, हालांकि खाद की किल्लत को लेकर पहले भी प्रशासन को व्यवस्था कराने की सूचना दी गई थी उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, वही आज जिस तरीके से किसान के साथ वेयरहाउस के कर्मचारियों ने मारपीट की वह बेहद शर्मनाक है।

किसान हितैषी सरकार के दावे फेल

सरकार एक और किसानों के लिए बड़े-बड़े दावे करती है और किसान हितैषी होने का दावा करती है, वहीं अब इन्हीं सरकार के नाक के नीचे किसानों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+