Satna accident: रहिकवारा में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 45 यात्री घायल
सतना, 11 अगस्त। जिले के रहिकवारा गांव के नवोदय विद्यालय के पास रक्षाबंधन के दिन उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार यात्री बस अनियत्रित होकर पलट गई। कोटा कोच कंपनी की इस बस में करीब 45 यात्री घायल हुए है, 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद नागौद में भर्ती कराया गया है, यह बस सताना जा रही थी।

तेज रफ्तार का कहर
सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिकवारा नवोदय विद्यालय के पास आज सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हुए है, वहीं 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में भर्ती कराया गया है, यह बस कोटा कोच की बताई जा रही है, बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, घायलों में 6 बच्चे भी शामिल है, वही गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर किया गया है, घटना कि जो बजे निकाल कर आ रही है वह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है इस वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ।
घटना पर पहुंची पुलिस
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, बहरहाल सतना जिले में बेलगाम यातायात के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन इसमें लगाम नहीं लगा पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications