सचिन पायलट अब भी कांग्रेस नेता, ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्रेडिबिलिटी हुई खत्म-जयवर्धन

भोपाल। राजस्थान के राजनीतिक संकट पर कांग्रेस-भाजपा नेताओं में बयानों का दौर जारी है। इस पर अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी बयान दिया है। जयवर्धन सिंह न केवल राजस्थान बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति पर बोले हैं। सिंह ने कहा कि मेरी नजर में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अब भी कांग्रेस के नेता है। मुझे उम्मीद है कि सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जल्द ही सारे विवाद खत्म हो जाएंगे। दोनों मिलकर साथ में काम करेंगे।

Sachin Pilot still Congress leader, Jyotiraditya Scindias credibility is over - Jayawardhan Singh

जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिंधिया की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में उनको सबसे ज्यादा सम्मान मिला। लेकिन मुझे नहीं पता कि उनके मन में क्या बात थी कि वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए।

जयवर्धन सिंह ने यह कहा कि सचिन पायलट ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे। ऐसे में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने अपने पिता की तरह ही कहा कि सचिन पायलट को महज 32 साल की उम्र में कांग्रेस ने केंद्र में मंत्री बना दिया था। कांग्रेस ने पायलट का खूब सम्मान किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+