road accident Satna: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो और कार में भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौके पर मौत
सतना 2 अगस्त। जिले में एक बार फिर रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है बिजुरिहा से बढौरा स्थित शंकर जी के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, तभी रामनगर थाना अंतर्गत बूढ़ा बाउर में खैरहनी मोड़ के पास बोलेरो और कार में भिड़ंत हो गई। इस एक्सीडेंट में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रीवा रैफर कर दिया गया है।

जानकारी मुताबिक
रामनगर थाना क्षेत्र के खैरहनी मोड़ के पास 2 अगस्त की दोपहर बोलेरो और कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार छोटी नहर में जा गिरी। एक्सीडेंट में साक्षी यादव पति महेंद्र यादव 27 वर्ष कौशिल्या यादव पति अजय यादव 28 वर्षऔर मुन्नी बाई यादव पति रामावतार यादव 28 वर्ष निवासी बिजुरिहा थाना देवलोंद जिला शहडोल की मौके पर मौत हो गई।
यह लोग हुए घायल
इस एक्सीडेंट में अजय यादव 28 वर्ष,
दिव्यानी यादव पिता महेंद्र यादव 2 वर्ष,
बिट्टी यादव पति कामता यादव 50 वर्ष,
महेंद्र यादव पिता राम अवतार यादव 28 वर्ष,
आदित्य यादव पिता अजय यादव 5वर्ष,
अंकुश यादव पिता शिवानी यादव 12वर्ष ,
दिव्यांशी यादव पिता महेंद्र यादव 12वर्ष,
जम्मू यादव पिता अजय यादव 3वर्ष, घायल हो गए हैं।
घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है गंभीर घायलों को रीवा रैफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए देवलोंद सीएचसी में रखवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications