Rewa: गैंगरेप के आरोप में भाजयुमो का पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, अलग-अलग जगहों पर ले जाकर किया दुष्कर्म
रीवा, 11 जुलाई। जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व मण्डल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश पाण्डेय निवासी अमोखर थाना मऊगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवती से सामूहिक दुष्कृत्य के मामले में 3 आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 368, 344 366, 376डी,506 का प्रकरण पंजीबद्ध है। गौरतलब है कि पकड़ा गया आरोपी सीतापुर मंडल का पूर्व अध्यक्ष है। साथ ही आरोपी ने जनपद सदस्य का चुनाव भी लड़ा था जिसमें पराजित हो गया था।

पुलिस के अनुसार
पुलिस ने बताया कि बीते महीने क्षेत्र की 1 युवती लापता हो गई थी। युवती जब अपने घर लौटी तो उसने दुष्कृत्य की बात पुलिस को बताई। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों न मामले की शिकायत थाने में की। अपने शिकायती आवेदन में युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुरेश पाण्डेय शादी का झांसा देकर बीते 1 साल से उसके साथ दुष्कृत्य करता आ रहा था।
आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली थी। इसे वायरल करने की धमकी आरोपी देता था। इसके अलावा आरोपी किसी को कुछ बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।
दुष्कृत्य के ये आरोपी हैं फरार
पुलिस ने बताया कि बीते महीने आरोपी सुरेश पाण्डेय देर रात युवती के घर पहुंचा। जहां आरोपी द्वारा युवती को कुछ खाने को दिया गया, इसके बाद आरोपी अपने मित्र बृजेश तिवारी के साथ युवती को बाइक में बैठाकर रीवा आ गया। रीवा मे आरोपी सुरेश, युवती को अपने भाई राजेश उर्फ पहलू पाण्डेय के रूम में ले गया। जहां आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जहां सुरेश के साथ ही 3 अन्य लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जहां सुरेश को पकड़ लिया है, वहीं 3 आरोपी फरार है। फरार आरोपियों में राजेश उर्फ पहलू पाण्डेय, बृजेश तिवारी और विपिन पाण्डेय सभी निवासी अमोखर मऊगंज शामिल है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications