Rewa: प्रेम प्रसंग के आरोप में युवक को निर्वस्त्र कर पीटते रहे आरोपी, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित

रीवा, 7 सितंबर। जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है‌। जानकारी के मुताबिक यहां प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को निर्वस्त्र करके ना केवल इसको मुर्गा बनाए बल्कि उसके साथ मारपीट करके यातनाएं भी दी गईं।तालीबानियों की भांति बर्बरता पूर्ण डंडों की पिटाई से युवक रोता बिलखता रहा। पर जालिमों को दया तक नहीं आई है। मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का हैं। युवक देवतालाब क्षेत्र स्थित रघुनाथ गंज बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पूरे मामले की जांच रायपुर कर्चुलिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव को सौंपी है।

Rewa beating naked in love affair

जानें पूरा मामला

रीवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया में एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। पुलिस की कई टीमे वीडियो की जांच कर आरोपियों को खोज रही है। जिससे घटना की वस्तु स्थिति समझ में आए। वीडियो को सुनने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। जिसकी जानकारी परिजनों को लग गई है। ऐसे में आरोपीगण प्रेमी युवक को एकांत जगह में ले जाकर गीले व पतले डंडे से मारपीट कर रहे है।

आरोपियों ने निर्वस्त्र करके की मारपीट

आरोपियों ने प्रेमी युवक को पीटते समय बर्बरता पर बर्बरता दिखाई है। 3 से 4 की संख्या में मौजूद युवती के परिजनों ने पहले युवक को निर्वस्त्र कर पीटा है। फिर निर्वस्त्र हालत में मुर्गा भी बनाया है। साथ ही पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड की है। पीड़ित युवक पर धमक बनाने के लिए इंटरनेट में वीडियो वायरल कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+