Bhopal News: चड्डी पहनकर चोरी करने आए युवक को रहवासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गोविंदपुरा की घटना
Bhopal News: गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के निवासियों ने बुधवार गुरुवार की रात चड्डी बनियान चोर गिरोह के सदस्य को पड़कर पुलिस के हवाले किया है, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गए। वे चोरी के इरादे से एक बुजुर्ग दंपति के मकान में दाखिल हुआ था हालांकि पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया संदेही छोटा-मोटा चोर है और उसका किसी गिरोह से कोई ताल्लुक नहीं है।
वहीं अब तक किसी ने उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है जानकारी के मुताबिक बुधवार गुरुवार की दरमियां निराशा शक्ति नगर में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति के मकान में करीब आधार दर्जन चड्डी बनियान चोर गिरोह के बदमाश दाखिल हुए थे। इस बात की भनक लगने के बाद आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान चड्डी पहन एक बदमाश नाल कूदते हुए पकड़ा गया। वही उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए पकड़े गए संदिग्ध चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया हालांकि इस घटना के बाद किसी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ चोरी या चोरी की प्रयास की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया की शक्ति नगर में लोगों ने संदिग्ध हालत में घूमते हुए शाहपुर निवासी सुरेश साहू नाम की युवक को पड़कर पुलिस के हवाले किया है। वह छोटी-मोटी चोरियां करता है उसके खिलाफ पूर्व में करीब आधा दर्जन चोरी के मामले दर्ज हैं वह किसी चड्डी बनियान के गिरोह का सदस्य नहीं है। उसके चड्डी में होने के कारण लोगों ने चड्डी बनियान करो का सदस्य होने का अनुमान लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications