पाकिस्तान के नंबर से मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहे थे रिकवरी एजेंट, पुलिस का दावा जल्द करेंगे आरोपी की पहचान

Bhopal News: रातीबड़ इलाके में अपने दो मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने के बाद पत्नी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा को जिस नंबर से फोन पर मैसेज किया जा रहा था। साथ ही लोन की रिकवरी के लिए मैसेज करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर लिखा था कि लोन पे कर दे, नहीं तो आज इसको मैं नंगा करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूंगा।

जब पुलिस ने इस नंबर को लेकर पता किया तो पता चला कि यह नंबर पाकिस्तान का है। ऐसे में अब सुसाइड केस में पाकिस्तानी एंगल भी जुड़ गया है। इन मैसेजों को लेकर भूपेंद्र तनाव में आ गया था। हालांकि अब मामले की जांच एसआईटी कर रही है और देर रात में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Recovery agents were blackmailing by messaging from Pakistans number: Neelbad family incident

अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर पाती हैं। भोपाल के नीलबड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) और पत्नी रितु विश्वकर्मा (34) ने गुरुवार को दोनों बच्चों ऋषि राज और रितु राज 3 को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर मार दिया था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगा ली थी। चारों का रीवा जिले के अंबा गांव में एक साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। जिस स्थान पर माता-पिता का दाह संस्कार किया गया। उसी के पास दोनों बेटों को दफनाया गया।

एसआईटी ने बैंक से मांगी डिटेल, जल्द होगा खुलासा

एसआईटी ने भूपेंद्र विश्वकर्मा के खातों की डिटेल मांगी है जिससे पता चल सके कि उसने किन-किन एप से लोन लिया था। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में एक के संबंध में जानकारी मिल गई है यह एप ऑनलाइन बिना दस्तावेजों के छोटे लोन देने का काम करते हैं। इस संबंध में पुलिस आरबीआई को भी पत्र लिखने की तैयारी कर रही है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजन बोले एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं, सीबीआई जांच हो

मृतक के परिजनों का कहना है कि वे भोपाल पुलिस अफसरों द्वारा बनाई गई एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए हालांकि सरकार की ओर से संबंध में किसी भी तरह की जांच के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+