बेटे ने मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, बोला-इस वजह से करनी पड़ी हत्या
सीधी 5 जुलाई: जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 30 जून 2022 को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या आरोपी बेटे ने की थी। क्योंकि वर्षों से आरोपी के मां से मृतक का अवैध संबंध था। इस वजह से उसकी गांव में बदनामी होती थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तमाल गड़ासा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि मुझे शक था कि मेरी मां के साथ उस व्यक्ति के अवैध संबंध हैं। मुझे जब मौका मिला तो मैंने गडासा से उसकी हत्या कर दी।
सीधी जिले के थाना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में 30 जून 2022 दरमियान रात में एक शख्स की लाश बीच सड़क पर खून से सनी हुई मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेंद्रम कोरी को हिरासत में लिया था। रामपुर नैकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि मृतक बिसनी कोरी उर्फ नंदलाल कोरी मेरे घर अधिकतर आता जाता था। मुझे शंका थी कि उसके मेरे मां के साथ अवैध संबंध थे। गांव में बदनामी होती थी। जब मुझे मौका मिला तो मैंने 30 जून की रात को गड़ासा से कपट डाला।












Click it and Unblock the Notifications