फिल्मी अंदाज में आंखों पर मिर्च पाउडर डालकर किसान पुत्र से दिनदहाड़े रायसेन के मंडीदीप में ₹10 लाख की लूट
मंडीदीप पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार लुटेरे ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से चंद कदम दूर किसान पुत्र की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सरेआम ₹10 लाख फिल्मी अंदाज में लूट लिए। भीड़-भाड़ बाले इलाके में हुई लूट से आस-पास के दुकान
भोपाल,17 सितंबर। राजधानी से सटे मंडीदीप थाना क्षेत्र में किसान पुत्र से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंडीदीप पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार लुटेरे ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से चंद कदम दूर किसान पुत्र की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सरेआम ₹10 लाख फिल्मी अंदाज में लूट लिए। मिर्च पाउडर से जलन पड़ने के कारण किसान का बेटा पानी-पानी चिल्लाता रहा। आसपास के दुकानदार पानी लेकर पहुंचे। उसके बाद घटना का पता चला, इतनी देर में लुटेरे रफूचक्कर हो गए। भीड़-भाड़ बाले इलाके में हुई लूट से आस-पास के दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच मे जुटी हैं
Recommended Video

आईजी दीपिका सूरी ने घटना स्थल पर किया निरीक्षण
बता दें कि शुक्रवार को मंडीदीप नगर में समुदाय विशेष की एक घोषणा से नगर में भारी पुलिस बल तैनात था। उसके बाद भी यह घटना स्थानीय पुलिस प्रशासन पर अनेकों सवाल खड़े कर रही है। घटना स्थल पर आईजी दीपिका सूरी ने भी निरीक्षण किया। दरअसल किसान पुत्र 3 दिन से बड़ी राशि निकाल रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि इस वारदात में कोई परिचित प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो सकता है। पुलिस इन सब पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ₹10 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश
मंडीदीप पुलिस के अनुसार पडोनिया गांव के रहने वाले किसान पुत्र शिवम अपने साथी धन सिंह गांगिया के साथ 12 बजे के बाद बैंक से 10 लाख रुपए निकालने पहुंचा। राशि निकालने के बाद चंद कदम दूर जैसे ही हाइवे पर निकले। तभी पल्सर से सवार दो लुटेरे उनकी तरफ आए और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ₹10 लाख रुपए लूटकर ले गए। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि किसान पुत्र को कुछ समझ नहीं आया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जांच में 5 थानों की लगी पुलिस
इस सनसनीखेज वारदात को ट्रेस करने के लिए पांच थानों की पुलिस जुट गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से वालों के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने पूरी घटना पर नजर जमाए हुए हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। संदिग्धों की धरपकड़ भी की जा रही है। पुलिस ने टीमें गठित कर जांच भी प्रारंभ कर दी है।

हाईवे पर नहीं लगे कैमरे
गृह विभाग द्वारा हाईवे सहित नगर के प्रमुख चौराहे पर कैमरे लगाए गए हैं। नगर में लगे कैमरे से तो पुलिस निगरानी कर रही है। परंतु हाईवे के कैमरे सड़क निर्माण के दौरान तहस-नहस हो गए। मंडीदीप नगर के लोगों का मानना है कि नेशनल हाईवे के कैमरे लगे होते तो लुटेरों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकती थी। पुलिस ने दर्जनों स्थानों की सीसीटीवी कैमरे देखे, परंतु ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बता दे फरियादी 3 दिन से बड़ी राशि बैंक से निकाल रहा था बताया जाता है कि तीनों दिन अलग-अलग व्यक्तियों के साथ फरियादी बैंक से रकम निकालने पहुंचा। पुलिस इस तथ्य पर भी काम कर रही है।

सर्राफा कारोबारियों में घटना के बाद दहशत का माहौल
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस लूट से व्यापारियों में दहशत है खासकर सर्राफा व्यापारी इस घटना से सहमे हुए हैं इससे पहले तीन घटनाएं हो चुकी हैं लंबे समय के बाद हुई इस वारदात ने नगर के कारोबारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस व्यापारियों को आश्वासन दे रही है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्दी आरोप अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा
ये भी पढ़ें : सीरियल किलर ने किया बड़ा खुलासा, भोपाल के बाद इंदौर शहर में करने वाला था बड़ी घटना












Click it and Unblock the Notifications