Satna news: लव, सेक्स और धोखा, टेलीग्राम पर दोस्ती, फिर जानिए क्या हुआ रेलवे इंजीनियर के साथ'
सतना,29 जुलाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती कर छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया, हजारों किलोमीटर दूर उससे मिलने आया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ 2 वर्षों तक रेलवे का इंजीनियर दुष्कर्म करता रहा। लेकिन जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। मामला भोपाल से सतना सिटी कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने हरियाणा ऐलानाबाद रेलवे स्टेशन से इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक
भोपाल के पिपलानी थाना अंतर्गत क्षेत्र में रह कर पढ़ाई करने वाली सतना की 1 युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में संजय वर्मा पिता हिम्मत सिंह उम्र 25 साल निवासी बरौलीरान जिला भरतपुर राजस्थान को सतना की सिटी कोतवाली ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे में जूनियर इंजीनियर है और हरियाणा के ऐलानाबाद रेलवे स्टेशन में कार्यरत है।
केस भोपाल से सतना ट्रांसफर
उसके खिलाफ भोपाल के पिपलानी थाना में 7 जुलाई को युवती ने प्रकरण दर्ज कराया थी। घटना स्थल सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण केस भोपाल से सतना ट्रांसफर किया गया था।
सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले जानकारी दी कि आरोपी जेई संजय वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/2 व 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। सतना पुलिस की 1 टीम हरियाणा भेजी गई थी। ऐलानाबाद में स्थानीय पुलिस और जीआरपी के सहयोग से दबिश देकर जेई को गिरफ्तार कर सतना ले आया गया।
टेलीग्राम में युवती से हुआ संपर्क
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एसएम उपाध्याय ने जानकारी दी कि 2020 में आरोपी जेई संजय वर्मा का संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से युवती से हुआ था। युवती सतना की रहने वाली है और भोपाल में रह कर पढ़ाई लिखाई करती है। दोस्ती करने के बाद वह रोजाना फोन पर बात और चैटिंग करने लगा। उसने युवती से शादी का प्रलोभन देकर वादा भी किया।
इसी बीच आरोपी संजय 9 दिसंबर को सतना आया और भैंसाखाना स्थित होटल जेड इन प्लस में रुका। उसने युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब भी शादी की बात होती वह टाल देता। 2022 जुलाई में उसने शादी से भी इंकार कर दिया।
हरियाणा से आरोपी हुआ गिरफ्तार
आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसने अब शादी की बात की या किसी से कोई जिक्र किया तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। उस वक्त युवती भोपाल में थी लिहाजा उसने पिपलानी थाना में शिकायत दर्ज करा दी। जहां से प्रकरण सतना ट्रांसफर हुआ और सतना पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications