Independence Day 2022: हर घर फहरे राष्ट्रीय ध्वज; 200 मुस्लिम महिलाएं तिरंगा बनाकर दे रही एकता का संदेश'

सतना, 24 जुलाई। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच घर-घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। सतना में भी जिले के 5 लाख घरों में तिरंगा फहराने की तैयारी है। खास बात ये है कि सतना मुख्यालय के 72 हजार घरों में फहराए जाने वाले तिरंगों को स्वसहायता समूहों के माध्यम से करीब 200 मुस्लिम महिलाएं इस कार्य को कर रही हैं। मसलन, कपड़े की कटिंग से लेकर सिलाई तक मुस्लिम महिलाएं कर रही हैं। झण्डा बनवाने का टारगेट नगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को दिया गया है। तिरंगा बनाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं के अंदर भारी उत्साह है। देश के राष्ट्रीय ध्वज को बनाने के लिए सरकार कुछ कायदे-कानून बनाए गए हैं जिसका हरहाल में पालन करना होगा।

ईच वन, गिफ्ट वन टैगलाइन बनाई

ईच वन, गिफ्ट वन टैगलाइन बनाई

बताते चलें कि घर- घर तिरंगा आयोजन को लेकर कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में 1 समिति भी बनाई गई है। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ा गया है। प्रशासन की कोशिश है कि सभी घरों में तिरंगा फहरे। तिरंगा झंडा बनाने का काम स्वसहायता समूहों की महिलाओं से कराया जा रहा है। सरकार ने ईच वन गिफ्ट वन की टैगलाइन भी दी है। कहने का मतलब ये कि जो सक्षम लोग हैं वो झंडा दूसरे को गिफ्ट करें। प्रत्येक झंडे की साइज़ 20/ 30 इंच होगी। झंडे का कपड़ा या तो खादी का होगा या फिर कॉटन का।

झण्डा के साथ मिलेगी नियमावली

झण्डा के साथ मिलेगी नियमावली

नियमावली में बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दरमियान हर घर फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों को भारतीय झंडा संहिता की 1 कॉपी भी दी जाएगी, जिसमें झण्डावंदन से संबंधित सारी जानकारी होगी। मसलन, तिरंगा को कितने बजे फहराना है और कितने बजे उसे दण्ड से उसे उतारना है। इन सब प्रक्रिया के बीच किन-किन सावधानियों का पालन करना है उसका भारतीय झंडा संहिता की कॉपी में जानकारी होगी।

राजेश शाही, प्रभारी एडीएम

राजेश शाही, प्रभारी एडीएम

जानकारी देते हुए बताया की हम अपनी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। जैसा निर्देश हैं कि सभी घरों में तिरंगा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक फहराया जाना है। हमारी कोशिश है कि घर घर में तिरंगा फहराए। झंडा सभी तक पहुंच सके इसकी व्यवस्था भी कर रहे हैं। ईच वन, गिफ्ट वन की टैगलाइन भी हमें दी गई है। झंडे की गरिमा न प्रभावित हो इसको अभी से लोगों को जानकारी दी जा रही है।

रोज़ी अनुपमा एसएसजी

रोज़ी अनुपमा एसएसजी

75वां अमृत महोत्सव है इसलिए प्रधानमंत्री जी ने ये एलान किया है। सभी लोग उत्साहित होकर तिरंगा झण्डा बना रहे हैं। हम लोगों को 72 हजार ध्वज तैयार करने का लक्ष्य मिला है। नजीराबाद, कामता टोला, डालीबाबा, कम्पनी बाग में करीब 200 मुस्लिम महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज को तैयार कर रही हैं, और भी स्वसहायता समूह हैं जो इस कार्य में लगी हैं।
फहमीदा बेगम, अध्यक्ष

बड़े रुचि से कर रही हैं

बड़े रुचि से कर रही हैं

अपने यहां मुस्लिम महिलाएं इस काम को बड़े लगन से कर रही हैं। इनका मकसद है कि सम्मान के साथ बनाना है इस झंडे को और सम्मानित तरीके से फोल्ड करके रखना है। हम लोगों को ये भी बता रहे हैं कि ध्वज को सुबह 10 बजे फहराना है और शाम 5 बजे से पहले उतार लेना है। इसको फोल्ड करके बासम्मान रखना है, इससे इनको रोजगार भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+