रेप केस से बचाने के लिए पत्नी ने प्रेमिका से करवाई पति की शादी, फिर दोनों ने किया उसका ये हाल

भोपाल, 16 फरवरी। मध्य प्रदेश में एक पत्नी द्वारा पति की शादी उसकी प्रेमिका से करवाने का मामला सामने आया है। यह कदम पत्नी ने अपने पति को रेप केस से बचाने के लिए उठाया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्रेमिका को घर से निकाल दिया।

shaadi

मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक करोंद इलाके में रहने वाली 25 साल की युवती निजी कंपनी में काम करती है। जनवरी 2018 में उसकी मुलाकात खुद को रेलवे कर्मचारी बताने वाले दशरथ सताले से हुई।

आरोप है कि दशरथ ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। उससे पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर देह शोषण किया। दशरथ की हकीकत सामने आने पर युवती ने दशरथ के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने थाने जाने लगी।

पति को रेप केस से बचाने के लिए दशरथ की पत्नी विनिता ने कहा कि 'वह उसकी शादी पति से करवा देगी। रेप का केस नहीं दर्ज कराओ। युवती इस बात पर राजी हो गई। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।'

शादी के कुछ समय बाद दशरथ युवती को अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल, गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शादी के बाद पति-पत्नी उसे परेशान करने लगे। दोनों ने युवती को अपने साथ रखने से मना कर दिया। शादी कराने वाली पत्नी भी सौतन पर तंज कसने लगी। युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटया। कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस, जबकि शादी कराने वाली उसकी पत्नी को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+