Rahul Gandhi MP Visit : भीड़ इकट्ठा नहीं करने पर 5000 के जुर्माने वाली बात पर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना
Bhoapl News, भोपाल। कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी के 8 फ़रवरी को होने वाले किसान महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में पार्टी जुटी हुई है। (Rahul Gandhi In Bhopal) महासम्मेलन में संख्या के अंक गणित को हासिल करने के लिए ग्रामीण स्तर पर मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है। एक ओर जहां पार्टी संगठन, विधायक एवं मंत्री तक जनसंपर्क में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस महा सम्मेलन पर जमकर हमला बोला है।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मंत्री आरिफ अकील के उस फरमान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता से कथित तौर पर कहा था कि भीड़ नहीं जुटाई तो पांच हजार का जुर्माना लगेगा। इस पर निशाना गोपाल भार्गव ने कहां कि ऐसा पहली बार ऐसा सुनने को मिला है कि भीड़ इकट्ठा नहीं करने पर 5000 जुर्माना लगाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2 लाख लोगों को लाने का जो लक्ष्य कांग्रेस पार्टी ने रखा है, अगर कांग्रेस सत्ता में आने के बाद काम करती तो उसे भीड़ जुटाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। मध्यप्रदेश के चुनाव के बाद से लोग निराश हैं। साथ ही कहां कि चमड़े का सिक्का एक बार ही चढ़ता है, काठ की हांडी भी एक बार ही चढ़ती है। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जो संदेश देने का काम कर रही है। उससे लोग भ्रमित होने वाले नहीं है।

कुल मिलाकर एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा है। बहरहाल देखना बड़ा दिलचल्प होगा क्या कांग्रेस राहुल गांधी के किसान महा सम्मलेन को ऐतिहासिक बना पाती है या नहीं। बता दें कि इस महासभा के जरिये राहुल गांधी मिशन 2019 (lok sabha elections 2019) का बिगुल फूंकने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications