राहुल गांधी नहीं हैं मैच्योर, उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है: CM Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मैच्योर बताया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मानसिक आयु अभी बच्चों जैसी है।

राहुल गांधी नहीं है मैच्योर: CM शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मैच्योर नहीं है। उनकी मानसिक आयु बच्चे जैसी है। अपरिपक्व है लेकिन इस अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरन में राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए। आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे है कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है ? यह संसद का अपमान नहीं है क्या ?, यह लोकतंत्र का अपमान नहीं है ? सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में भेजने वाली जनता और लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है।

Recommended Video

    राहुल गांधी नहीं है मैच्योर, उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है: CM Shivraj Singh Chouhan

    सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जीब नेता है, जब संसद में बोलना चाहिए तो वे विदेश भाग जाते हैं। कई बार तो बिना बताए गायब हो जाते है और फिर विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए है कि देश का विरोध करते हैं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी आप देश के बाहर, देश के बारे में जो बातें बोलते हैं, क्या वह देशद्रोही सीमा में नहीं आता ? क्या यही आपकी राष्ट्रभक्ति है।

    राहुल को देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुले कांग्रेस: CM

    सीएम शिवराज ने इस मुद्दे पर कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को जवाब देना चाहिए। क्या वे राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत हैं। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता भी होता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर कांग्रेस अड़ी है। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है, लेकिन कांग्रेस के इस दुर्भाग्य को देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुले कांग्रेस।

    मेगा टेक्सटाइल परियोजना

    वहीं एमपी में टेक्सटाइल परियोजना को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्यप्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल परियोजना को मंजूर करने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। धार जिले में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेगा। यह टेक्सटाइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को और तेजी से आगे ले जाएगा।

    किसानों को राहत राशि

    वही सीएम शिवराज ने प्रदेश में जारी आस में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कल दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर जिले के कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों की क्षति हुई है। मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि हमने तत्काल इन क्षेत्रों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+