Rahul Gandhi in MP: भोपाल में राहुल गांधी का पीएम पर वार, 'अपनी छवि बचाने के लिए देश को बेच दिया'
Rahul Gandhi In MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने किसानों की महारैली में बोलते हुए कहा कि जब चीन को जवाब देने का वक्त आया, तब प्रधानमंत्री चुप बैठे रहे। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पारदर्शिता नहीं बरत रही है। यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि ये हमारे बब्बर शेर हैं। इनको कोई नहीं डरा सकता।
उन्होंने एक बार फिर सरकार पर सवालों से भागने का आरोप लगाया। लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि इस सरकार में किसानों, युवाओं, महिलाओं सबकी अनदेखी की जा रहती है। इस सरकार ने भारत के हितों के बजाय अपने उद्योगपति मित्रों के हितों को तरजीह दी है।

Rahul Gandhi ने अमेरिका डील पर उठाए सवाल
भोपाल में किसानों की महारैली में राहुल गांधी ने बजट सत्र में भाषण दिए जाने से रोकने का प्रसंग उठाया। उन्होंने कहा, 'संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहला स्पीकर लोकसभा के नेता विपक्ष का होता है। लेकिन हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।' उन्होंने अमेरिका डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर डील की है। भारत के हितों को अनदेखा किया गया।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक भाषण था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यूथ कांग्रेस के बब्बर शेरों को कहना चाहता हूं कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आप नरेंद्र मोदी जी की आंखों में देखिए, वह अमेरिका के दबाव में हैं। हमारा युवा किसी से नहीं डरता है।
'PM मोदी ने अपनी छवि बचाने के लिए देश बेच दिया'
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर डेटा की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत इसके डेटा में छुपा है। उन्होंने कहा, 'आज दुनिया में डेटा की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। अमेरिका की शर्तों पर ट्रेड डील की गई है और अब हमारा डेटा भी सुरक्षित नहीं बचा। मैं आपको लिखकर देता हू कि नरेंद्र मोदी पर दबाव नहीं होता, तो वह ऐसा नहीं करते। उन्होंने अपनी छवि और राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए हिंदुस्तान को बेच दिया। उनको अब कोई शक्ति नहीं बचा सकती है।'












Click it and Unblock the Notifications