अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ दूसरा विकल्प प्रियंका गांधी: कमलनाथ

भोपाल, 22 अगस्त। एक बार फिर कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर शुरू हुई रही अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी सर्वश्रेष्ठ पसंद हैं। पूरा देश एवं कांग्रेस उन पर भरोसा करती है। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो प्रियंका गांधी दूसरा सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।

Priyanka Gandhi

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें एक कार्यक्रम के दौरान कही। असल में कमलनाथ का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चर्चा में है। जब उनसे पूछा गया कि आप स्वयं क्यों अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं करते तो बोले मुझे कोई भी प्रलोभन मध्य प्रदेश से अलग नहीं कर सकता। मध्यप्रदेश में ही रहेंगे। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। अब टारगेट विधानसभा चुनाव है।

भ्रष्टाचार के कारण टूटा बांध

मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव में 200 पार बीजेपी के दावे पर कमलनाथ ने कहा, वे तो 230 सीटों वाली विधानसभा में 250 सीटों का भी दावा कर सकते हैं। शिवराज को तो न्यूज चैनल्स पर नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट टीवी पर बुलाना चाहिए। धार के कारम बांध टूटने का जिक्र करते हुए कहा कि यह बांध बीजेपी सरकार की भ्रष्टाचार के कारण टूटा है। वहां मिट्टी का बांध बना दिया गया था। ठेकेदार जब सारा पैसा रिश्वत में दे देगा तो बांध क्या पत्नी के गहने बेचकर बनाएगा।

13 महीने बाद उल्टा चलेगा बुलडोजर

मुख्यमंत्री पहले खुद को किसान का बेटा कहते थे, लेकिन प्रदेश किसान आत्महत्या में नंबर 1 हो गया तो वे खुद को मामा कहने लगे। जब मामा कहने लगे और महिलाओं पर अत्याचार में प्रदेश नंबर 1 हो गया तो बुलडोजर लेकर आ गए। यह बुलडोजर 13 महीने बाद उल्टा चलेगा। जनता बीजेपी के ऊपर बुलडोजर चलाएगी।

सिंधिया से मेरे संबंध अन्य बीजेपी नेताओं जैसे

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के सवाल पर कहा कि सिंधिया से मेरे संबंध वैसे ही हैं, जैसे अन्य किसी भाजपाई नेता के साथ। मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता। 1 अन्य क्वेश्चन पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से लोग प्यार करते थे, नरेंद्र मोदी से डरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+