भोपाल की सड़कों पर मुख्यमंत्री शिवराज के लिए उमड़ा जनसैलाब, आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भर-भरकर मिला सामान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अशोका गार्डन, भोपाल में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए सामग्री एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ कर आमजन से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

भोपाल,25 मई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की सड़कों से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जरूरत का सामान इकट्ठा किया। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों के लिए खिलौने, स्कूल बैग, टीवी और जरूरत की अन्य सामग्री को एकत्रित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने कल्पना नहीं की थी कि मेरे एक आह्वान पर जन सैलाब उमड़ पड़ेगा। आंगनवाड़ी के मेरे बच्चे सुपोषित हों, पूरी तरह से स्वस्थ हों, मुझे लगा कि ये केवल सरकार के प्रयास से संभव नहीं है। इसलिए समाज से अपील की और आप पूरे मन से जुड़ गए। दो दिन पहले जब मैंने हाथ ठेला लेकर सड़कों पर निकलकर समाज से सहयोग की अपील की बात की, तो कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया। आज का दृश्य देखकर मैं अभिभूत हूं, मेरी गरीब से गरीब बहन भी हाथ में खिलौना लेकर खड़ी थी।

सामग्री लेते-लेते मेरे हाथ दर्द करने लगे : सीएम शिवराज

सामग्री लेते-लेते मेरे हाथ दर्द करने लगे : सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि इतने खिलौने, स्कूल बैग, पानी के जार अन्य सामग्री इतनी दी कि लेते-लेते मेरे हाथ दर्द करने लगे। आपने सहयोग का जो हाथ बढ़ाया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आंगनवाड़ियों की दशा मैं पूरी तरह से बदल दूंगा। यह महायज्ञ है बच्चों को स्वस्थ बनाने का।याद रखना बच्चे अगर कम वजन के होते हैं तो उनका शारीरिक विकास भी नहीं होता, उनका मानसिक विकास भी नहीं होता। मध्यप्रदेश आज यह तय करे कि डेढ़ वर्ष में हम कुपोषण का नामोनिशान मिटा देंगे। सरकार और समाज मिलकर जब प्रयास करेंगे, तो यह लक्ष्य भी प्राप्त हो जायेगा। आपने सामान के रूप में जितना प्यार दिया है, उससे दस ट्रक भर गये। अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी ने इस अभियान के लिए एक करोड़ रुपया दान देने और 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेने का संकल्प व्यक्त किया है। मैं मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उनके इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

प्रदेश में करीब 97 हजार आंगनवाड़ियां

प्रदेश में करीब 97 हजार आंगनवाड़ियां

सीएम शिवराज ने कहा है कि "एडाप्ट एन आँगनवाड़ी" अभियान को नया स्वरूप देने में यह पवित्र उद्देश्य शामिल है कि हमारे बच्चे स्वस्थ और पोषित हों। सिर्फ प्रशासकीय तंत्र से यह उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। अभियान की सफलता के लिए जन-भागीदारी आवश्यक है। प्रदेश में करीब 97 हजार आँगनवाड़ियां हैं। इन्हें बेहतर बनाने के लिए जनता का जुड़ना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पहले मंत्रीगण को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आमजन को आँगनवाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। इस कार्य में मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों और गृह जिलों में प्रयास करें।

बच्चों के स्वास्थ्य,शिक्षा और संस्कार के लिए बनाए आंगनवाड़ियों को महत्वपूर्ण केंद्र

बच्चों के स्वास्थ्य,शिक्षा और संस्कार के लिए बनाए आंगनवाड़ियों को महत्वपूर्ण केंद्र

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आँगनवाड़ी केन्द्र सिर्फ पौष्टिक खाद्य सामग्री के वितरण का केंद्र नहीं हैं। ये बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार देने के केंद्र भी हैं। यहाँ खेल गतिविधियों के लिए भी सहयोग दिया जा सकता है। टीवी सेट,वाटर कूलर, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, स्टेशनरी और खिलौने आदि का सहयोग भी आमजन और समर्थ लोगों से मिल सकता है। हम संकल्प लेकर आँगनवाड़ी केंद्रों को अनाज और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदाय करें तो कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा। अपने क्षेत्र और वार्ड की आँगनवाड़ी के बच्चे को अंडरवेट की श्रेणी से निकालकर स्वस्थ बनाने में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर सकते हैं। परिवारों द्वारा बच्चों के जन्म-दिन और परिवार के दिवंगत सदस्यों की पुण्य-स्मृति में उनकी जयंती और पुण्य-तिथि पर आँगनवाड़ियों को आवश्यक सहयोग दिया जा सकता है। केंद्र के भवन निर्माण के लिए भी सहयोग दे सकते हैं। अगर जनता इस कार्य से जुड़ जाएगी तो एक साल में ही चमत्कारिक परिणाम मिल सकते हैं।

सीएम शिवराज चौपाल के माध्यम से नागरिकों से करेंगे संवाद

सीएम शिवराज चौपाल के माध्यम से नागरिकों से करेंगे संवाद

सीएम ने कहा कि आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने और अन्य सामग्री जुटाने का अभियान प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि वे 27 मई की शाम को चौपाल में नागरिकों से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित कर रहे हैं। संवाद में विशेष रूप से ग्रामीणों से चर्चा होगी। प्रदेश में समरस पंचायतों को विशेष सुविधाएँ देने पर भी चर्चा होगी। समरस पंचायतों को ग्राम विकास के प्रावधानों और दी जाने वाली सुविधाओं एवं वित्तीय संसाधनों के बारे में बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का राहुल गांधी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, कहा- देश के सबसे कुंठित और ह...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+