Bhopal News: बैरसिया से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष विनय मेहर BJP में शामिल
Bhopal News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को बैरसिया से जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने कांग्रेस से अलग होकर भोपाल में स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विनय मेहर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
इसके साथ ही, विभिन्न जिलों के जनपद सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों सहित दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का समर्थन किया।

विनय मेहर ने भाजपा में सम्मिलित होते हुए यह कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित की नीतियों और विकास कार्यों से उन्हें प्रभावित होने का मौका मिला। उन्होंने अपने आपको सो-भाग्यशाली महसूस किया कि वह अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे वह पीएम मोदी के राष्ट्रहित की भावना की विचारधारा का अनुयायी बनकर महसूस कर रहे हैं।
बता दे कि विनय मेहर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं और वे 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में बैरसिया विधानसभा से टिकिट की दौड़ में प्रबल दावेदार रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दोनों बार टिकिट काट दिया।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले यह नाम है शामिल
कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष और भोपाल जिला पंचायत सदस्य श्री विनय सिंह मेहर, रायसेन जिला पंचायत सदस्य संतोष मालवीय, कमलेश उइके, सीहोर जिला पंचायत सदस्य अनस खान, मुरैना जिला पंचायत सदस्य हरिसिंह कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाहा, शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी, मुरैना से कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमपाल कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, जनपद सदस्य बाघसिंह कुशवाह, पदम सिंह कुशवाह, भारत कुशवाह, टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सचिव गौरव श्रीवास्तव, निवाड़ी के पूर्व पीसीसी सदस्य रजनीश पटेरिया सहित कांग्रेस के जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व संरपंच एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

हम सभी परिवार के अभिन्न अंग बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हॅू। पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता व सांसद सुमेरसिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications