सतना: अभी तड़पा रही उमस पर अब झमाझम बारिश के आसार, जाने मौसम वैज्ञानिक ने क्यों किया दावा?

सतना 29 जून: जिले में मानसून का ब्रेक जल्द खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिनों के भीतर मानसून का ब्रेक समाप्त हो जाएगा और जिले में झमाझम बारिश होगी। बिजली गिरने की भी संभावना है। आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक का दावा है कि 30 जून और 1 जुलाई को सतना समेत विंध्य प्रदेश में बारिश की उम्मीद है। 5 जुलाई तक बारिश का मौसम सवाब पर आ जाएगा और जिला बरसात की बूंदों से तार हो जाएगा। जिले में इस वर्ष 1 से 28 जून तक 58.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Monsoon

फिलहाल गर्मी-उमस से बेहाल

बेशक बारिश ने दस्तक दे दी हैलेकिन सपना में गर्मी और उमस से अभी राहत नहीं मिल सकी है। यूं तो तापमान बीते कई दिनों से 40 डिग्री से नीचे ही है लेकिन बारिश और तीखी धूप के काकटेल से जो उमस भरा मौसम बना हुआ है उससे सपना वासी हलाकान है। मौसम पे गाने का कहना है कि ऐसी स्थिति अभी 30 जून तक बनी रहेगी।इसके बाद जब झमाझम बारिश होगी तभी लोगों को उमस से राहत मिल सकेगी और मानसून सेट होने से पूरा जिला भीग जाएगा। बारिश के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्व पश्चिम टृफ लाइन बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश होते हुए गुजर रही है। 29 जून से प्रदेश में नमी आने लगेगी।इसके चलते 30 जून और 1 जुलाई को मध्य प्रदेश के केंद्रीय और उत्तरी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। जिसमें विंध्य प्रदेश भी शामिल है।शेष जिलों में मध्यम बारिश होगी 2 से 5 जुलाई तक बारिश जारी रहने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक द्वारा लगाया गया है।

40 डिग्री के नीचे ही रहा पारा

भले ही लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही हो लेकिन मौसम का पारा 40 डिग्री से नीचे ही रहा है। यदि बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, सोमवार को 37.8 डिग्रीऔर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री तथा मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री आंका गया है। वेदर एक्सपर्ट्स की माने तो अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बीते 3 दिनों से भले ही स्थान है। लेकिन दोनों के बीच लगभग 12 डिग्री का अंतर उमस भरी गर्मी का कारण बना हुआ है।मौसम वैज्ञानिक ने उम्मीद जताई है कि बारिश का आंकड़ा बढ़ते ही वह अंतर कम होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकेगी।

Monsoon3

अब तक 58.4 मिली. औसत वर्षा दर्ज

Monsoon5
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना रघुराज नगर तहसील में 68.2 मिलीमीटर सोहावल रघुराज नगर में 16.6 मिली. बरौंधा मझगावां 35.5 मिलीमीटर, बिरसिंहपुर में 54 मिलीमीटर, रामपुर बघेलान में 37 मिलीमीटर, नागौद में 16.3 लगती है मिली मीटर, जसो में 70.9 मिलीमीटर, उचेहरा में 88 मिलीमीटर, मैहर में 64. 9 मिली मीटर, अमरपाटन में 34 मिलीमीटर, रामनगर तहसील में 15.8 मिलीमीटर, औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मिली मीटर है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में एक 46.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+