Bhopal News: शादी का झांसा देकर युवक ने मिसरोद के होटल में 29 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में मिश्रा जिला की की रहने वाली 29 वर्षीय युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत के बाद बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय युवती मिसरोद इलाके में रहती थी। उसके मोहल्ले में ही कल्याण मीणा नाम का एक युवक रहता था। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच पहले दोस्ती और बाद में प्रेम प्रसंग हो गया। साल 2024 में कल्याण मीणा को घूमने के बहाने मिसरोद इलाके के एक होटल में लेकर गया। जहां पर उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

On the pretext of marriage, a young man had relations with a 29-year-old girl in a hotel in Misrod.

बाद में शादी का झांसा देकर भी उसके साथ लगातार ज्यादती करता रहा। युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो कल्याण ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उसने अपने घर वालों से शादी की बात नहीं की, क्योंकि घर वाले कभी शादी के लिए तैयार ही नहीं होंगे।

आरोपी के इनकार करने के बाद युवती ने मिसरोद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिश्रा थाना इलाके के समरधा में मेडिकल स्टोर चलता है। हालांकि आरोपी के परिजन युवक को जबरन फंसाने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+